Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Maldives Controversy: मालदीव पर कम नहीं हो रहा भारत का गुस्सा, अब EaseMyTrip ने फ्लाइट्स बुकिंग को किया बंद

Maldives Controversy: मालदीव सरकार के मंत्रियों की ओर से पीएम मोदी और भारत को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गहराता जा रहा है.

Maldives Controversy

मालदीव पर नहीं थम रहा विवाद

Maldives Controversy: मालदीव सरकार के मंत्रियों की ओर से पीएम मोदी और भारत को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गहराता जा रहा है. भारत की तरफ से किए गए विरोध के बाद मालदीव की सरकार ने अपने 3 मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा वहां के नेताओं की मांग है कि सरकार भारत के लोगों से माफी मांगे. इसी बीच ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है.

EaseMyTrip ने कैंसिल की बुकिंग

भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के को- फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर निशांत पिट्टी ने भारत के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फ्लाइट्स की बुकिंग को सस्पेंड करने की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “अपने देश के साथ एकजुटता हुए EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है.” इसके साथ ही EaseMyTrip ने लक्षद्वीप के लिए ऑनलाइन अभियान की शुरुआत कर दी है.

3 मंत्रियों को किया गया निलंबित

मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों को पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इन तीनों ही मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया है. समाचार एजेंसी पीएसएम न्यूज ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से बताया कि भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीनों मंत्रियों पर कार्रवाई की गई है. युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद विवादित पोस्ट किए थे.

यह भी पढ़ें- Maldives Controversy: पीएम मोदी का मजाक बनाना मालदीव के मंत्रियों को पड़ा भारी, मालशा शरीफ समेत तीन मंत्री निलंबित

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद अपनी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके बाद मालदीव सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. वहीं मालदीव में कुछ मंत्रियों समेत अन्य यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. तीन मंत्रियों ने हद पार करते हुए पीएम मोदी को इजरायल की कठपुतली बता दिया था. इसके बाद विवाद शुरू हो गया. भारत की तरफ से इस पर नाराजगी व्यक्त की गई. जिसके बाद वहां की सरकार ने भी इस पर कार्रवाई करने की बात कही. बता दें कि मालदीव के एक सांसद ने कहा था कि मालदीव का सूर्यास्त आपको लक्षद्वीप में नहीं दिखेगा. इसीलिए मालदीव की यात्रा करें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital