Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लाल किले से आत्मनिर्भर भारत की गूंज, PM Modi के भाषणों में दिखा विकास का विजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के भाषणों से यह स्पष्ट है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ उनका निरंतर मुख्य संदेश रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 15 अगस्त को अपने भाषण में एक बार फिर आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) की बात दोहराई. उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे ऐसे उत्पाद बनाएं जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिक सकें और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं. हालांकि कुछ लोग इसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत पर टैरिफ नीति से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन पीएम मोदी के भाषणों की बात से साफ है कि आत्मनिर्भरता उनका लगातार प्रमुख संदेश रहा है.

2014 के भाषण में आत्मनिर्भर पर बात

2014 में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में पीएम मोदी (PM Modi) ने युवाओं से सवाल किया था कि भारत जैसे संभावनाओं से भरे देश को छोटी-छोटी चीजें भी क्यों आयात करनी पड़ती हैं. उन्होंने ‘जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट’ का मंत्र दिया था यानि गुणवत्ता में कोई कमी नहीं और पर्यावरण पर कोई असर नहीं.

कोविड-19 के बाद आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती

कोविड-19 के बाद ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को और मजबूती मिली. उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ का नारा दिया और घरेलू उत्पादों को प्राथमिकता देने की बात कही. 2025 के भाषण में उन्होंने “दाम कम, दम ज़्यादा” का मंत्र देकर मैन्युफैक्चरिंग को नई दिशा देने की बात की.

कई बड़े अभियानों की शुरुआत

पीएम मोदी (PM Modi) ने खुद को ‘दिल्ली का बाहरी’ बताते हुए जनधन योजना, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत जैसे बड़े अभियानों की शुरुआत की. 2016 में उन्होंने शौचालय निर्माण और गरीबों को बैंकिंग से जोड़ने की उपलब्धियों को गिनाया. 2017 में उन्होंने एक सुरक्षित, समृद्ध और तेज़ी से काम करने वाला ‘न्यू इंडिया’ का सपना दिखाया था.

2020 के भाषणों में क्या दिखा?

2020 से उनके (PM Modi) भाषणों में राष्ट्रीय एकता और दीर्घकालिक विकास की झलक दिखी. 2021 में उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ का रोडमैप पेश किया था. 2022 में ‘पंच प्रण’ यानी पांच संकल्पों की बात की और 2024 में उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड और वन नेशन वन इलेक्शन जैसे बड़े सुधारों की पैरवी की थी.

इसे भी पढ़ें-किसे मारने के लिए कांग्रेस विधायक को एक सेकेंड चाहिए? बोले-…तो मार डालूंगा; ऑडियो वायरल

पीएम मोदी (PM Modi) के भाषणों में आत्मनिर्भरता सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत बनाने की रणनीति है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital