Bharat Express DD Free Dish

किसे मारने के लिए कांग्रेस विधायक को एक सेकेंड चाहिए? बोले-…तो मार डालूंगा; ऑडियो वायरल

Kerala News: केरल के पलक्कड़ से कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल का ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है. इसमें वो एक महिला को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. आइये जानें क्या है मामला?

Kerala Congress MLA Rahul Mamkootathil Audio Leaked

कांग्रेस विधायक का ऑडियो लीक

Kerala News: राजनीति की दुनिया में अक्सर कई चेहरे होते हैं- एक जो जनता के सामने होता है, और दूसरा जो परदे के पीछे छिपा रहता है. केरल में इन दिनों एक ऐसे ही चेहरे को लेकर सियासी भूचाल आया हुआ है. कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल पर पहले से ही कई महिलाओं ने यौन दुराचार के गंभीर आरोप लगाए थे. अब एक ऑडियो क्लिप ने बवाल मचा दिया है. इस वायरल ऑडियो में विधायक एक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए सुने जा रहे हैं. इस मामले में केरल का सियासी पारा चढ़ा दिया है.

‘तुम्हें मारने के लिए कुछ सेकंड चाहिए’

मामला केरल के पलक्कड़ से कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल से जुड़ा है. उन पर एक महिला को गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. एक वायरल ऑडियो क्लिप में विधायक महिला से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि तुम्हें मारने के लिए मुझे सिर्फ कुछ सेकंड चाहिए.

विधायक ने महिला को किया अनसुना

इस ऑडियो क्लिप में विधायक महिला से कह रहे हैं कि गर्भावस्था उनकी जिंदगी बर्बाद कर देगी और उन्हें इसके परिणामों की चिंता नहीं है. महिला का कहना है कि वह अकेले ही बच्चे की परवरिश कर सकती है, लेकिन विधायक ने उनकी बात नहीं मानी.

ये भी पढ़ें: ‘पत्नी को मारने के बाद बोला- ‘मुझे कोई पछतावा नहीं’, एनकाउंटर के बाद भी नहीं उतरी विपिन भाटी की हैकड़ी

राहुल ममकूटाथिल पर लगे आरोप

  • रिनी जॉर्ज ने युवा नेता पर दुराचार का आरोप लगाया था, विपक्षी ने ममकूटाथिल की भूमिका का आरोप लगाया.
  • लेखिका हनी भास्करन और ट्रांस महिला कार्यकर्ता अवंतिका ने भी ममकूटाथिल पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है.
  • अवंतिका ने कहा कि ममकूटाथिल ने उन्हें “रेप सेक्स” के बारे में बात की और अपनी फैंटेसी को गहराई से अपमानजनक तरीके से व्यक्त किया.

केरल की सियासत गरमाई

भाजपा ने राज्य विधानसभा से ममकूटाथिल के इस्तीफे की मांग की है. माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई ने भी पलक्कड़ में विरोध मार्च निकालकर कांग्रेस पर ममकूटाथिल को बचाने का आरोप लगाया है. ममकूटाथिल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. उनका कहना है कि उन पर लगाए गए आरोपों की जांच होनी चाहिए और वह अदालत में अपनी बेगुनाही साबित कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो का नया ‘कलेश’ वायरल, सीट के लिए महिलाओं ने किया ‘मल्ल युद्ध’; देखें वीडियो

विधायक ने दे दिया था इस्तीफा

21 अगस्त को ममकूटाथिल ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि यह उनके अपने फैसले से किया गया है, न कि पार्टी नेतृत्व के दबाव में. अब देखना यह है कि ममकूटाथिल के खिलाफ आरोपों की जांच कैसे होती है और क्या वह अपने पद पर बने रहते हैं या नहीं. इस पूरे मामले ने केरल की राजनीति में भूचाल ला दिया है और आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read