Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत को चुनौती देने वाली ED की याचिका पर इस तारीख को होगी सुनवाई

देश की सर्वोच्च अदालत में ईडी ने याचिका दायर की, जो जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुई है. इस याचिका में हेमंत सोरेन की जमानत को चुनौती दी गई है.

Hemant Soren

Hemant Soren

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jharkhand News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई को सुनवाई होगी.

ईडी ने 8 जुलाई को ही यह याचिका दायर की थी, जो जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुई है. झारखंड हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने 28 जून को हेमंत सोरेन को कुछ शर्तों के साथ रेगुलर बेल दी थी.

‘यह पूरा मामला संभावनाओं पर आधारित’

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि यह पूरा मामला संभावनाओं पर आधारित है. इस केस में ईडी ने अब तक इस बात का कोई पक्का सबूत पेश नहीं किया है कि 8.86 एकड़ जमीन के कब्जे में हेमंत सोरेन की कोई सीधी भूमिका है. यह भी साबित नहीं होता कि इसकी आड़ में सोरेन ने कोई ‘अपराध’ किया है.

एजेंसी ने हाईकोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए हेमंत सोरेन की जमानत रद्द करने की मांग की है.

Hemant Soren

जेल से बाहर आने के 7वें दिन सीएम पद की शपथ

हाईकोर्ट से जमानत के बाद हेमंत सोरेन 28 जून की शाम रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बाहर आए थे और इसके बाद सातवें दिन उन्होंने एक बार फिर सीएम पद की शपथ ली थी.

इसके पहले ईडी ने उन्हें 31 जनवरी को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। वे पांच महीने जेल में रहे। गिरफ्तारी के साथ ही उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital