Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शराब घोटाला मामले में ईडी के देशभर में कई जगहों पर छापे

शराब घोटाले में ईडी के देशभर में छापे

नई दिल्ली-देश की राजधानी दिल्ली में आबकारी घोटाला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज देशभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। ईडी ने शुक्रवार सुबह बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर और नेल्लोर (तमिलनाडु) में छापेमारी की।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बयान दर्ज करने के लिए ईडी की एक टीम भी तिहाड़ जेल का दौरा करने के लिए तैयार है।ईडी का यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक एफआईआर के आधार पर है।

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी नंबर वन बनाया है। सीबीआई की एफआईआर में आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 477-ए (खातों का जालसाजी) धाराएं लगाई गई हैं।सिसोदिया पर आरोप है कि शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी गई। लाइसेंस धारकों को उनकी इच्छा के अनुसार विस्तार दिया गया था। आबकारी नियमों का उल्लंघन कर नीतिगत नियम बनाए गए।

आईएएनएस द्वारा एक्सेस की गई एफआईआर में कहा गया, “दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, तत्कालीन आयुक्त (आबकारी) अरवा गोपी कृष्णा, तत्कालीन उपायुक्त (आबकारी) आनंद तिवारी और सहायक आयुक्त (आबकारी) पंकज भटनागर ने वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी नीति से संबंधित निर्णय लेने और सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बिना लाइसेंसधारियों को निविदा पोस्ट करने के लिए अनुचित लाभ देने के इरादे से निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।शराब कारोबारियों से पैसे लेने के आरोप में बीजेपी अब तक दो स्टिंग जारी कर चुकी है.एक उसने कल जारी किया।इस पर सिसोदिया ने मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि उनमें अगर हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं.

—आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital