Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मनी लॉन्ड्रिंग केस में तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी गिरफ्तार, ED ने हिरासत में लिया तो फूट-फूटकर लगे रोने, सीने में दर्द की शिकायत पर पहुंचे अस्पताल

Tamil Nadu Electricity Minister: ED की पूछताछ के दौरान बालाजी ने सीने में दर्द की शिकायत की. उनकी इस शिकायत के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

Tamilnadu

सेंथिल बालाजी दर्द से रोते हुए दिखे

Edited by

Tamil Nadu Electricity Minister: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को  देर रात तक चली तलाशी के बाद 14 जून की सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने अरेस्ट कर लिया है. गिरफ़्तारी के बाद ही उनकी तबियत बिगड़ गई और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ईडी ने इरोड जिले और बालाजी के कार्यालय के अलावा उनके गृह जिले करूर में भी छापेमारी की थी.

बता दें कि जांच एजेंसी मंगलवार सुबह सात बजे बालाजी के घर पहुंची थी और करीब 24 घंटे उनसे पूछताछ हुई. वहीं ED की पूछताछ के दौरान बालाजी ने सीने में दर्द की शिकायत की. उनकी इस शिकायत के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. इस दौरान सेंथिल बालाजी दर्द से रोते कराहते हुए दिखे.

तमिलनाडु के कानून मंत्री बोले – यह पूरी तरह मानवाधिकार के खिलाफ

तमिलनाडु के कानून मंत्री एस रघुपति ने कहा कि सेंथिल बालाजी को निशाना बनाया गया और प्रताड़ित किया गया. ईडी उनसे 24 घंटे लगातार पूछताछ करता रहा. यह पूरी तरह मानवाधिकार के खिलाफ है. उन्हें (ईडी) लोगों और अदालत को जवाब देना होगा. वहीं इस मामले में चेन्नई से DMK के राज्यसभा सांसद एनआर एलंगो ने बताया कि, बालाजी को घर पर नजरबंद कर दिया गया था. 14 जून की रात 2:30 बजे तक उन्हें किसी भी दोस्त, रिश्तेदार और उनके वकील से मिलने नहीं दिया गया.

कई मंत्री पहुंचे मिलने

सेंथिल बालाजी से मिलने तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी और शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी, के अलावा कई अन्य लोग ओमंडूरार अस्पताल पहुंचे. बता दें कि सुरक्षा के मद्देनजर चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात हैं. यहीं पर तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को मेडिकल जांच के लिए लाया गया है.

कल तक सेंथिल बालाजी थे ठीक

अन्नाद्रमुक नेता डी. जयकुमार ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने अपना काम कानूनी तरीके से किया है. कल तक सेंथिल बालाजी ठीक थे लेकिन जब ED ने उन्हें गिरफ्तार किया तो उनके सीने में दर्द होने लगा. ED को AIIMS से डॉक्टर बुलाकर उनके स्वास्थ्य की जांच करनी चाहिए और कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष ने की गिरफ्तारी की निंदा

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की देर रात गिरफ्तारी की निंदा की. उन्होंने कहा, “यह मोदी सरकार द्वारा इसका विरोध करने वालों के ख़िलाफ़ राजनीतिक उत्पीड़न और प्रतिशोध के अलावा और कुछ नहीं है। विपक्ष इस तरह के कदमों से नहीं डरेगा।”

ED के मामले विपक्षी दलों के ख़िलाफ़ सुप्रिया सुले

सेंथिल बालाजी को हिरासत में लिए जाने पर NCP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि मुझे बिलकुल भी आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि 95% CBI और ED के मामले विपक्षी दलों के ख़िलाफ़ है. मैं संस्थानों को दोष नहीं दुंगी क्योंकि संस्थान खुद से कोई कार्रवाई नहीं करते. उन संस्थान के पीछे कोई बड़ी शक्ति है जो यह सब करवा रही है. वे एक प्यादों को तरह इस्तेमाल किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए गुजरात के तटीय इलाकों में सेना तैनात, नावों से पहुंचाया जा रहा जरूरी सामान

ED के साथ करना चाहिए सहयोग

तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन थिरुपथी ने कहा कि यह DMK द्वारा पूरा नाटक किया जा रहा है. ED द्वारा वी. सेंथिल बालाजी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उनको ED के साथ सहयोग करना चाहिए। हमने पहले भी ऐसी घटना देखी हैं जहां कनिमोझी और और ए. राजा को 2G मामले में CBI द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था. मैं राज्य के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से सेंथिल बालाजी को बर्खास्त करने की मांग करता हूं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital