Bharat Express DD Free Dish

सोने की तस्करी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के मोहाली में सिमरन प्रीत पनेसर के घर मारा छापा

ईडी ने कनाडा में ₹216 करोड़ की सोने की तस्करी के मामले में मोहाली स्थित सिमरन प्रीत पनेसर के घर छापेमारी की. पनेसर पर पियर्सन एयरपोर्ट से 6600 सोने की छड़ें चोरी करने का आरोप है.

enforcement directorate

कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर के घर पर छापेमारी की है. पनेसर के खिलाफ कनाडा में दो करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के सोने की चोरी में कथित भूमिका के लिए वारंट जारी किया गया था.

सिमरन प्रीत पनेसर पर आरोप

ईडी ने इस मामले में पनेसर से पूछताछ भी की है.अप्रैल 2023 में कनाडा के पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चोरी की जांच के लिए (PMLA) के तहत हाल में आपराधिक मामला दर्ज किया है. इस मामले में सिमरन प्रीत पनेसर के शामिल होने के आरोप है. जिसकी वजह से  उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में काम करते हुए सिमरन एयरपोर्ट से सोने की 6600 छड़ें और कैश लेकर गायब हो गया. इसकी कीमत 216 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

पनेसर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

स्विट्जरलैंड के ज़्युरिक से यह करेंसी और सोना कनाडा लाया गया था. इसे कनाडा के बैंक में ले जाया जाना था. साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सिमरन ने सबको चकमा देने के लिए चोरी के अगले दिन अपने दोस्त को मैसेज किया मैं इंडिया जा रहा हूँ, थोड़े दिन दूर रहूँगा.

ईडी ने इस मामले में पीएमएलए की धारा 2 (1) (RA) का इस्तेमाल किया है. यह कानून सीमा पार निहितार्थ से संबंधित है. इसमें कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति ने भारत से बाहर कोई अपराध किया है जो भारत में भी अपराध बनता है और उस व्यक्ति ने उस अपराध से प्राप्त आय को भारत मे स्थानांतरित किया, तो यह कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: नार्को आतंकवाद से जुड़े मामले में आरोपी तारिक अहमद लोग की सुप्रीम कोर्ट जमानत याचिका खारिज

–भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read