देश

Bihar में भी ED की टीम पर हो सकता है हमला, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने किया बड़ा दावा

Bihar: पश्चिम बंगाल में जांच एजेंसी ईडी की टीम पर हुए हमले पर सियासत अपने चरम पर है. वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में ईडी की टीम पर हमला हो सकता है, क्योंकि टीएमसी और आरजेडी में कोई फर्क नहीं है. सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए आरजेडी पर हमला बोला है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल में राशन घोटाले की जांच करने के लिए टीएमसी नेता के घर पहुंची ईडी की टीम पर शुक्रवार को ममता-समर्थकों की भीड़ ने जिस तरह का जानलेवा हमला किया, उस पर कोलकाता हाईकोर्ट ने चिंता जताई, लेकिन इंडी गठबंधन के नेताओं ने गहरी चुप्पी साध कर इसका समर्थन किया. यह चुप्पी संकेत है कि राजद अब बिहार में ईडी और सीबीआई की जांच टीम पर ऐसे हमले करा सकता है.

सुशील मोदी ने आगे कहा कि मोदी ने कहा कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) भ्रष्टाचार के ठोस प्रमाण मिलने के बाद ही किसी के विरुद्ध जांच और पूछताछ जैसी कार्रवाई करता है. टीएमसी, राजद, झामुमो, कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार-आरोपी नेता अपने समर्थकों की भीड़ से हमले करा कर केंद्रीय एजेंसियों की जांच से नहीं बच सकते.

‘हमलों से जांच एजेंसियां डरने वाली भी नहीं’

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि विपक्ष के हमलों से जांच एजेंसियां डरने वाली भी नहीं हैं. पश्चिम बंगाल में हमले के दूसरे दिन उसी राशन घोटाला मामले में टीएमसी के दूसरे नेता शंकर आध्या को गिरफ्तार किया गया. नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोपी लालू परिवार के लोग हों या अलग-अलग मामलों में आरोपी झारखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्री, कोई भी ईडी के समन से कब तक बचे रहेंगे? कानून अपना काम करेगा ही.

यह भी पढ़ें- कौन होगा INDIA गठबंधन का संयोजक? मल्लिकार्जुन खड़गे दे दिया जवाब, बोले- यह सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सत्ता को गरीबों और करदाताओं के करोड़ों-अरबों रुपये लूटने का जरिया बनाया, वे चाहे कितने हथकंडे अपना लें, परिणाम भुगतने से नहीं बच पाएंगे- यह नरेंद्र मोदी- सरकार की गारंटी है. सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता धीरज साहू के बाद हरियाणा के एक कांग्रेस विधायक के परिसरों से करोड़ों रुपये नकद बरामद हुए. क्या इस पैसे की जांच नहीं होनी चाहिए?

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

31 minutes ago