Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शराब घोटले में ED ने कसा शिकंजा, संजय सिंह के 2 और करीबियों को भेजा समन, जानें कौन हैं ये?

Sanjay Singh: ईडी ने सर्वेश मिश्रा और विवेक तिवारी को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. यह भी कहा जा रहा है कि ईडी आप संसद संजय सिंह के सामने सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को बिठाकर पूछताछ कर सकती है.

Sanjay Singh

आप सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो)

Delhi Excise Policy: आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी की बाद से ही विवाद मचा हुआ है. गुरुवार को उनकी राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई, लेकिन उनको कोई राहत नहीं मिली. वहीं इस मामले में अब ईडी (ED) ने भी अपना शिकंजा टाइट करना शुरू कर दिया है. कोर्ट ने संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक के लिए ED की रिमांड पर भेजा है. इस दौरान जांच एजेंसी ने संजय सिंह के दो और करीबियों को समन भेजा है. जानकारी के मुताबिक, इसमें सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी शामिल हैं. बता दें कि इन दोनों के यहां कुछ समय पहले रेड मारी थी. इसके अलावा जांच एजेंसी ने शराब घोटाले में आरोपी दिनेश अरोड़ा के सहयोगी कंवरबीर सिंह ने पूछताछ के लिए बुलाया है.

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने सर्वेश मिश्रा और विवेक तिवारी को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. यह भी कहा जा रहा है कि ईडी आप संसद संजय सिंह के सामने सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को बिठाकर पूछताछ कर सकती है.

संजय सिंह की कस्टडी के समय लिया सर्वेश का नाम

सुत्रों केा मुताबिक, संजय सिंह के कहने पर सर्वेश को उनके आवास पर करोड़ों रुपये दिए थे. संजय सिंह के पीए विजय त्यागी को आरोपी अमित अरोड़ा की कंपनी अरालियास हॉस्पिटैलिटी की को हिस्सेदारी भी दी गई. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए ईडी ने तीनों को बुलाया है.  जांच एजेंसी ने जब कोर्ट से संजय सिंह की कस्टडी की डिमांड की तो उस समय भी जांच एजेंसी ने सर्वेश मिश्रा के नाम का भी जिक्र किया गया था.

यह भी पढ़ें- रेलवे ने बदला यूपी के प्रतापगढ़, बिशनाथगंज और अंतू स्टेशन का नाम, अब ये होगी नई पहचान

कौन हैं सर्वेश मिश्रा?

खबरों के मुताबिक, सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी दोनों ही इस मामले में आरोपी हैं. वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है और संजय सिंह के साथ वह काफी समय से जुड़ा हुआ है. अंदोलन के समय भी वह आप सांसद के साथ ही थे. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. साल 2022 में उन्हें आप उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता बनाया गया था. इसके अलावा वह संजय सिंह का निजी सचिव भी है.

कौन हैं अजीत त्यागी?

वहीं, अजीत त्यागी पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला है. उसे अक्सर ही संजय सिंह के साथ देखा जाता है. आप के एक सदस्य ने बताया कि वह संजय जी के साथ रहता है और उनकी गाड़ी भी चलाता है. अजीत संजय सिंह के निजी काम और उनकी यात्राओं का ख्याल रखता है. इसके अलावा पार्टी के काम भी अजीत देखता है. अजीत त्यागी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से ही आप के साथ है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital