देश

El Nino 2024: स्वास्थ्य मंत्री बोले- गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, इस साल हीट-वेव का जोर रहेगा, देशवासी पानी पीते रहें; जानें अल नीनो क्या है

Summer Season 2024: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल ज्यादा गर्मी का अनुमान लगाया है. अप्रैल…यानी इसी महीने से लेकर जून के बीच 3 महीने तापमान ज्यादा रहेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गर्मी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज बैठक की. जिसके उपरांत उन्होंने कहा कि इस बार लू भी ज्यादा चलेगी. लू चलने की संभावना 20 दिनों तक के लिए जताई जा रही है, जो अमूमन 8 दिनों तक रहती है.

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अल-नीनो का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “गर्मी शुरू हो चुकी है. भारतीय मौसम विभाग ने अल-नीनो के प्रभाव के चलते हीट-वेव की आशंका जताई है, इस साल हीट-वेव और थोड़ा ज्यादा तापमान रहने की संभावना है.”

मनसुख मंडाविया ने कहा— “गर्मियों की शुरूआत होते ही हमने इसे ध्यान में रखते हुए आज बैठक की है और केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों को ऐडवाइजरी जारी करने को कहा है.” स्वास्थ्य मंत्री ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा सुझाव है कि आप लोग पानी पीते रहें और पानी अपने साथ भी रखें…अपने आपको हाइड्रेट रखें.

इस बार कैसा रहेगा अल-नीनो का प्रभाव?

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जब अल-नीनो की बात की गई, तो कई मौसम विशेषज्ञों ने अल-नीनो के प्रभाव के बारे में बताया. IMD से जुड़े विशेषज्ञ के अनुसार, अल-नीनो एक जलवायु पैटर्न है जो पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में सतही जल के असामान्य रूप से तापन की स्थिति को दर्शाता है. अल-नीनो वातावरण और महासागर के बीच एक कॉम्प्लेक्स इंटरेक्शन के कारण होता है.

अल-नीनो जलवायु संबंधी ऐसी घटना है जो पूर्वी प्रशांत महासागर में सतही जल के असामान्य रूप से गर्म होने का प्रतिनिधित्व करती है. भूमध्य रेखा के पास प्रशांत क्षेत्र में पानी के तापमान में बदलाव के कारण अल-नीनो एक जटिल मौसम संबंधी घटना है.

यह भी पढ़िए: इस साल पड़ेगी प्रचंड गर्मी, IMD ने बताया- कौन से राज्य सूर्य से ज्यादा तपेंगे

अल-नीनो और ला-नीनो में अंतर समझिए

इंटरनेशनल वेदर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अल नीनो एवं ला नीना (El Nino and La Nina) जटिल मौसम पैटर्न हैं, जो विषुवतीय प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में समुद्र के तापमान में भिन्नता के कारण घटित होते हैं. ये अल नीनो-दक्षिणी दोलन (El Nino-Southern Oscillation- ENSO) चक्र की विपरीत अवस्थाएँ होती हैं. मौसम के इन पैटर्न की ध्यान देने वाली बड़ी बात यह है कि अल-नीनो की वजह से तापमान गर्म होता है, जबकि ला-नीना के कारण मौसम ठंडा होता है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago