Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी में बिजली चोरों की खैर नहीं! कटियाबाजों को अपने कैमरे में कैद कर रहा ड्रोन, कैमरे में आ रही अजब-गजब तस्वीरें

UP: लखनऊ में एक कटियाबाज का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स कैसे बिजली चोरी कर रहा है.

Up News

ड्रोन ने पकड़ा बिजली चोर

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

UP: उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी को रोकने के अभियान में तकनीक बड़ी राहत लेकर आई है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ड्रोन के इस्तेमाल से बिजली चोरो को पकड़ने की कवायद रंग ला रही है. ड्रोन के आसमान से चेकिंग की सूचना पर कटिया लगाकर बिजली चोरी करने वाले अपने छतों पर निकल रहे हैं और ड्रोन के कैमरे में स्पॉट किए जा रहे हैं. वहीं बिजली विभाग की यह तरकीब रंग भी ला रही है.

ड्रोन ने पकड़ा बिजली चोर

यूपी के अलग-अलग जिलों में बिजली रोकने का यह प्रयोग काफी सफल रहा है. ड्रोन की निगरानी के चलते बिजली चोरों के भीतर ऐसा खौफ बैठा है कि उनकी तमाम सफाई और झांसा देने की जुगत काम नहीं आ रही है. लखनऊ में एक कटियाबाज का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स कैसे बिजली चोरी कर रहा है. यह वीडियो अलग-अलग हैंडल से लगातार शेयर किया जा रहा है. वहीं इस वीडियो पर यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: जम्म-कश्मीर में गरीबों को घर बनाने के लिए जमीन और आवास देगी मोदी सरकार, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

बड़े पैमाने पर तकनीक का होगा उपयोग

साल 2021 से लेकर अब तक ड्रोन के जरिए बिजली चोरों को काफी संख्या में स्पॉट किया गया है. यूपी के अलग-अलग महानगरों में यह मुहिम रंग ला रही है और कटियाबाजों की खटिया खड़ी हो रही है. बिजली विभाग इस मुहिम को और बड़े पैमाने पर चलाने की योजना बना रही है, जिससे बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा जा सके.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital