देश

Elvish Yadav Bail: सांपों के जहर की सप्लाई मामले में एल्विश यादव को नोएडा की अदालत से मिली ज़मानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे

Elvish Yadav News: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को सांपों के जहर की तस्करी मामले में आज नोएडा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से जमानत मिल गई है. नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को कुछ ही दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद एल्विश पक्ष की ओर से गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय में गुहार लगाई गई, जहां एनडीपीएस अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत आज एल्विश की जमानत मंजूर कर ली गई.

बता दें कि एल्विश यादव पिछले पांच दिनों से गौतमबुद्धनगर की लक्सर जेल में बंद थे. एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और उन पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 ए (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगाए गए थे. उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

नोएडा ज़िला जेल से गुरुग्राम की जेल में शिफ्ट

नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एल्विश यादव के अधिवक्ता उमेश भाटी के मुताबिक, कोर्ट नंबर 13 ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद एल्विश की जमानत पर फैसला दिया. अब नोएडा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा ज़िला जेल से गुरुग्राम जेल शिफ्ट किया जा रहा है. दरअसल, एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम में भी मुक़दमा दर्ज है. जिसमें गुरुग्राम पुलिस ने नोएडा जेल में वारंट बी दाखिल कर रखा था.

यह भी पढ़िए: फेसबुक-यूट्यूब पर करोड़ों फॉलोअर्स, ट्विटर पर खुद की ‘आर्मी’, विवादों की तिकड़म वाला एल्विश यादव कौन है? जानिए

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

20 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

30 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

31 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

58 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago