Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने फोन लगाकर सुनी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने फोन लगाकर सुनी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने फोन लगाकर सुनी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

लखनऊ- उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार में नगर विकास औऱ ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों को लेकर काफी सक्रिय  हैं. वो लगातार विद्युत उपकेन्द्रों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं और बिजली उपभोक्ताओं  की समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर रहे हैं. दरअसल, यूपी में ऊर्जा विभाग विद्युत सप्ताह मनाया जा रहा है. इसकी शुरुआत 12 सितंबर से की गई है, जिसका आज यानि 19 सितंबर को अंतिम दिन है. विद्युत सप्ताह के आखिरी दिन से पहले यानि रविवार को ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा खुद लखनऊ के विद्युत सबस्टेशन पर जा पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने उपभोक्ताओं को खुद फोन लगाकर उनकी समस्याएं सुनी और बिजली विभाग के कामकाज का फीडबैक लिया.

1.70 लाख शिकायतें दर्ज

1.35 लाख शिकायतों का समाधान

30 प्रतिशत शिकायतों में कमी

ऊर्जा विभाग के विद्युत सप्ताह के दौरान ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा तमाम अधिकारियों के साथ रविवार देर रात विद्युत उपकेन्द्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अभिजीत बनर्जी नाम के एक उपभोक्ता को खुद फोन लगाया औऱ उनकी शिकायत दर्ज का फीडबैक लिया. ए के शर्मा ने उपभोक्ता से यह भी कहा कि अगर आपके आस-पास के लोगों को बिजली से जुड़ी कोई समस्या है तो उन्हें कह दीजिए कि उपकेन्द्र पहुंचकर ठीक करा लें. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के अनुसार विद्युत सप्ताह के दौरान 1.70 लाख शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसमें से 1.35 लाख समस्याओं का निवारण किया जा चुका है. इन आकंड़ों के लिहाज से देखा जाए तो बिजली से संबधित शिकायतों में करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है.इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये और कहा कि कोई भी शिकायत मिलने पर कर्मचारी उसके समाधान के लिए तैयार रहें.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital