Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Exit Poll 2023: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद आमने-सामने आए ये दिग्गज नेता, जानें किसने क्या दावा किया

Exit Poll: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “अभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है. हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे.”

अशोक गहलोत, शिवराज सिंह, भूपेश बघेल

Exit Poll: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में मतदान के समापन के साथ ही आज गुरुवार को पांच राज्यों में चुनाव संपन्न हो गए. वहीं अब सबको 3 दिसंबर का इंतजार हैं, जब चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे. हालांकि इस बीच तमाम सर्वे एंजेसिंयों के नतीजे सामने आ लग हैं. लेकिन असल में कौन जीतेगा ये तो 3 तारीख को ही पता चलेगा. इस के साथ ही राजनीतिक नेताओं के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. हम आपको मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं के बारे में बताएंगे. जिन्होंने इन सर्वों को लेकर क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. यहां कुछ एजेंसियों के सर्वे में कांग्रेस की सरकार बन रही है तो कुछ ने किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है. सर्वे के नतीजों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “अभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है. हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे.” उन्होंने आगे कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़ों में समानता नहीं है लेकिन 2 दिन बाद तो सभी आंकड़े एक समान होंगे, एग्जिट पोल चलने दीजिए, सरकार हमारी बनेगी, भारी बहुमत से बनेगी.

वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा, “छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, “यह संतोष का विषय है कि जो प्रोजेक्शन है उसमें कांग्रेस आगे है, मेरा मानना है कि 60 सीटों के आसपास कांग्रेस जाएगी… जब आप सरकार में रहते हैं तो कई बार ऐसा होता है आप उम्मीदों पर पूरा खरे नहीं उतर पाते हैं, जो काम आप करते हैं उसके अलावा अगर आप जो काम आप नहीं करते हैं वह ज़्यादा दिखता है…”

वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने एग्जिट पोल पर कहा, “भाजपा 52-55 सीटों पर भाजपा बढ़त लेकर सरकार बनाएगी. 75 पार वाले 40 तक पहुंच गए हैं,  2-3 सर्वे में उन्हें 40 तक दिखाया जा रहा है लेकिन वे 75 पार कह रहे थे अब 40 पर आकर रुक गए हैं. 3 तारीख को जो नतीजे आएंगे उसमें 40 से भी नीचे जाने वाली है कांग्रेस.”

मध्यप्रदेश में बीजेपी को बढ़त

एमपी के ज्यादातर सर्वो में बीजेपी की सरकार बनते हुए दिखाई गई. इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है. बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी. एग्जिट पोल जो कह रहा है वो लगभग जन भावनाएं हैं और हम बहुमत से जीत रहे हैं. वहीं सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “बीजेपी की सरकार बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी. यहां की जनता ने पूरी तरह से ये मन बना लिया है कि बीजेपी की सरकार बने और प्रदेश नए विकास के आयाम को छुए. मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि 3 तारीख को हमारी सरकार आएगी और सरकार बनने पर हम मिठाई खिलाएं.

वहीं सर्वों के नतीजों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “एग्जिट पोल के नतीजे बहुत विविध हैं. हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते. मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. लोग बदलाव चाहते हैं. लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से तंग आ चुके हैं.

राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर

राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस में बीच कड़ी टक्कर बनी हुई है. सर्वों में भी मुकाबला आसपास ही दिख रहा है. इस बीच एग्जिट पोल पर राजस्थान मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा, “मैंने अलग-अलग सर्वे देखा तो उसमें कांग्रेस आगे है. मैं लोगों को समझा रहा था कि बीजेपी फर्जी की सरकार हैं ये लोग मौहाल बना रहे हैं. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बना रही है.

वहीं विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, “राजस्थान में निश्चित है कि पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है. राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital