Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, आस-पास की इमारतें क्षतिग्रस्त, कई लोग गंभीर रूप से घायल

कृष्णागिरी जिले के एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से जहां कुछ लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से जहां कुछ लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. धमाका इतना तेज था कि आस-पास की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

धमाके से ढहा होटल

मिली जानकारी के अनुसार. पटाखा फैक्ट्री में हुआ यह धमाका इतना तेज था कि पास में स्थित एक होटल की इमारत ही ढह गई. वहीं कुछ अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है. धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग अपने घरों और दुकानों से निकल आए. मौके पर पहुंची पुलिस वहां फंसे लोगों के निकलवाकर अस्पताल पहुंचवाने में लगी हुई है. वही दमकल की गाड़ियां और बचाव दल भी आग बुझाने में लगे हुए हैं. अंदर फंसे लोगों को बचाने का काम जारी है.

घटनास्थल पर पहुंचे कलेक्टर

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना की जानकारी होने पर जिला कलेक्टर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. विस्फोट के बाद मलबे में फंसे लोगों की कुल संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मलबे में फंसे अन्य लोगों को रेस्क्यू करने का काम जारी है.घायलों को इलाज के लिए कृष्णागिरी जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital