Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar News: कटिहार में धमाका, दो महिलाओं समेत चार लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के लछोर चौक के पास झाड़ियों में पड़ी एक अज्ञात वस्तु अचानक से फट गई, जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए हैं.

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में सोमवार (24 फरवरी) को विस्फोट हो गया, जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान शेख बजरू (36), दिलो खातून (40), बिजलो (35) और गोपाल (18) के रूप में हुई है. उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया गया है. घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के लछोर चौक के पास की है.

घायल शेख बजरू के अनुसार, वह ट्रैक्टर से घर जा रहा था. तभी दो महिलाओं ने उसे रोका और झाड़ियों में लिपटी एक अज्ञात वस्तु की ओर इशारा किया. जांच करने पर उसे कपड़े में लिपटी एक विस्फोटक सामग्री मिली, जो अचानक फट गई और आस-पास मौजूद सभी लोग घायल हो गए.

कटिहार में हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. विस्फोट की सूचना मिलने पर बलरामपुर पुलिस और तेलता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. एसपी वैभव शर्मा ने पुष्टि की कि यह कम तीव्रता वाला विस्फोट था और सभी घायल खतरे से बाहर हैं.

रोहतास में पुलिस ने जब्त किया अमोनियम नाइट्रेट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य बड़ी घटना मे रोहतास पुलिस ने सासाराम जिले में 15 बोरों में भरा सात क्विंटल प्रतिबंधित अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है. यह जब्ती धौडाढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेरुआ गांव में की गई. बोरियों को एक खेत में भूसे के नीचे छिपाया गया था और उस पर एग्रो प्रोडक्ट, महाराष्ट्र लिखा हुआ था. पुलिस ने नमूने जांच के लिए कृषि विभाग को भेज दिए हैं. हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिला पुलिस जांच कर रही है.

एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और विस्तृत जांच की जा रही है. लैब टेस्टिंग और आगे की पूछताछ के बाद और जानकारी सामने आएगी. रोहतास में अमोनियम नाइट्रेट की जब्ती ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं. अधिकारी मामले की सक्रियता से जांच कर रहे हैं ताकि इसके पीछे के असली मकसद का पता लगाया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital