Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी, पर जूतों ने खोल दी पोल

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों को खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है. इस अभियान के जरिए टिकट चेकिंग फ्लाईंग स्कॉड गाड़ी संख्या-12191 श्रीधाम में चेकिंग कर रही थी, तो बिना टिकट यात्रा कर रहे फर्जी पुलिसकर्मी पकड़ा गया. जैसे ही ये फर्जी पुलिसकर्मी पकड़ा गया इसने खुद को आरक्षी बताया इसने फ्लाईंग स्कॉड के सदस्यों को हड़काने का प्रयास किया है, लेकिन लाल रंग के जूतों ने उसकी पोल खोल कर रख दी है.

आगरा मंडल की टिकट चेकिंग फ्लाईंग स्कॉड की टीम श्रीधाम में चेकिंग करने पहुंची. मुख्य टिकट निरीक्षक कृष्ण मुरारी उपाध्याय और उप मुख्य टिकट निरीक्षक शैलेश मिश्रा जैसे ही गाड़ी संख्या-12191 श्रीधाम के कोच S/7 कोच में पहुंचे, तो यहां एक यात्री से टिकट पूछने पर बहस हो गई. उसके पास टिकट नहीं था. उसने बताया कि पुलिस का आरक्षी है. उसने एक पहचान पत्र भी दिखाया है. यात्री ने लाल रंग के जूते पहने हुए थे, ये देख मुख्य टिकट निरीक्षक को उस पर संदेह होने लगा है. क्योंकि लाल रंग के जूते पुलिस के एसआई पहनते हैं.

यात्री पर संदेह होने पर टीम ने उसे पकड़ लिया और उसे रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया . जब सख्ती से पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आ गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital