देश

Sameer Khakkar Death: मशहूर टीवी और फिल्म एक्टर समीर खक्कड़ का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, इन फिल्मों के दम पर लाखों दिलों पर किया राज

Sameer Khakkar Death: फिल्म एक्टर समीर खक्कड़ का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह काफी समय से अपने टीवी शो और फिल्मों से लोगों का एंटरटेनमेंट कर रहे थे. समीर खक्कड़ के भाई गणेश खक्कड़ ने उनके निधन की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे समय से सांस लेने में परेशानी हो रही थी और उनका इलाज चल रह था.

उन्हें कल (मंगलवार) दोपहर को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें बोरिवली के एमएम अस्पताल (MM Hospital) भर्ती कराया गया. जिसके बाद उनका आज (बुधवार) सुबह 4.30 बजे मल्टीपल ऑर्गन के फेल की वजह से निधन हो गया. गणेश खक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार बोरिवली के बाभई नाका श्मशान भूमि में किया जाएगा.

अपने दमदाम एक्टिंग से लाखों दिलों पर किया राज

समीर खक्कड़  80 के दशक के बाद से ही जाने माने कलाकार बन गए थे. उन्होंने अपने करियर में काफी मशहूर किरदार निभाए हैं. एक्टर समीर ने पॉपुलर सीरियल नुक्कड़ (1986) में शराबी शख्स ‘खोपड़ी’ का किरदार निभाया था. जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था. समीर ने अपने एक्टिंग के करियर के दौरान कई सारे टीवी शो और फिल्मों में काम किया है. उनके निधन से लाखों लोगों के आंखे नम हो गई हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों दिलों पर राज किया था. वे आखिरी बार अमेजन प्राइम (Amazon Prime) की हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘फर्ज़ी’ में नजर आए थे.

जानकारी के मुताबिक, समीर खक्कड़ मुंबई के बोरिवली के आईसी कॉलनी में अकेले रहते थे और उनकी पत्नी अमेरिका में रहती हैं.

यह भी पढ़ें-   Land For Job Scam: जमीन के बदले नौकरी के मामले में लालू, राबड़ी और मीसा भारती को मिली जमानत, CBI ने नहीं किया विरोध

इन फिल्मों में समीर ने किया काम

समीर खक्कड़ ने अपने 38 साल के एक्टिंग करियर में अलग-अलग टीवी सिरियल और फिल्मों में काम किया. उन्होंने सलमान खान की फिल्म जय हो, परिंदा, ईना मीना डीका, दिलवाले, राजा बाबू, आतंक ही आतंक, रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ, अव्वल नंबर, प्यार दीवाना होता है, हम हैं कमाल के जैसी कई फिल्मों में काम किया है. वे आखिरी बार अमेजन प्राइम की हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘फर्जी’ में नजर आए थे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

3 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

4 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago