Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Faridabad: फरीदाबाद में सूटकेस में मिली लाश, महिला का सिर गायब, बोरी में लपेटा गया था शव

Faridabad: फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह के मुताबिक सूटकेस में मिलने वाले लाश के टुकड़ों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि जैसे इस युवक की हत्या कहीं और की गई हो और पहचान से बचने के लिए शरीर का एक हिस्सा यहां फेंक दिया गया था.

Faridabad crime news

फरीदाबाद में मिली कटी हुई लाश (फोटो-प्रतीकात्मक)

Faridabad: देश में पिछले कुछ समय से लगातार टुकड़े वाली लाश के मिलने के मामले सामने आ रहे हैं. जिनकी तुलना दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से की जा सकती है. इस बार हरियाणा के फरीदाबाद से मामला सामने आया है. जहां एक जंगल में सूटकेस के अंदर से कटी हुई लाश बरामद हुई है. मामला सूरजकुंड पाली रोड का है. सड़क से करीब 200 मीटर अंदर ये सूटकेस मिला है.

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह के मुताबिक सूटकेस में मिलने वाले लाश के टुकड़ों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि जैसे इस युवक की हत्या कहीं और की गई हो और पहचान से बचने के लिए शरीर का एक हिस्सा यहां फेंक दिया हो.

श्रद्धा हत्याकांड से तो नहीं मिले तार !

हरियाणा पुलिस अब इस मामले को दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से जोड़कर देखने लगी है. इस पूरे मामले पर फरीदाबाद पुलिस ने कल सूरजकुंड के एक वन क्षेत्र में शरीर के अंगों के साथ एक सूटकेस मिलने के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है. इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा. फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि अगर दिल्ली पुलिस डीएनए टेस्ट के लिए जाना चाहती है तो नमूने अलग रखे जाएंगे.

जेंडर पहचानना हुआ मुश्किल

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि ये अवशेष किसी महिला के हो सकते हैं. सूटकेस से जो शव के टुकड़े बरामद हुए है वो किसी इंसान के कमर के नीचे का हिस्सा बताया जा रहा है. डेड बॉडी करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है. जिसके वजह से शव के टुकड़े काफी सड़ गए है और ऐसे में जेंडर की पहचान होना भी मुश्किल हो गई है. फिलहाल बॉडी पुलिस के कब्जे में है और लाश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. जिसके बाद ही ये साफ हो पाएगी की ये लाश किस जेंडर की है. पुलिस को मौके से कुछ कपड़े भी बरामद हुए है. इसके अलावा पुलिस जंगल के आसपास के इलाके की छानबीन में जुट गई है कि कहीं आसपास और टुकड़े तो नहीं हैं.

ये भी पढ़- Arvind Kejriwal: एक दिन के लिए CBI-ED मुझे दे दो, बीजेपी के आधे नेता जेल में होंगे- AAP नेताओं पर केस का हवाला देकर बोले अरविंद केजरीवाल

लाश का कैसे चला पता

मामला सामने आने के बाद इलाके सनसनी फैल गई है, कई लोग इसको श्रद्धा हत्याकांड से जोड़ कर देख रहे हैं. बता दें कि स्थानीय निवासी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को गुरुवार दोपहर में दी थी. उसने बताया कि जंगल के पास काफी ज्यादा बदबू आ रही थी. जिसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची उसने सूटकेस खोला और सबसे पहले उसमें से एक नीली पन्नी निकलती है. पन्नी ने नीचे एक बोरा था, जिसमें लाश के टुकड़े मिले हुए थे. उसके बाद  एफएसएल (FSL) की टीम, क्राइम ब्रांच डीएलएफ(DLF), मौके पहुंची.

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी गई है पुलिस ने आसपास के सभी CCTV को खंगालना भी शुरु कर दिया है. बताया जा है पुलिस इसके लिए पुलिस को पिछले कई 1-2 महीने के सीसीटीवी फुटेज तलाशने पड़ेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital