Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लखनऊ के किसान समूह ने फ्लिपकार्ट पर 2 लाख किलो आटे का किया व्यापार

Lucknow: समूह ने तीन महीनों में फ्लिपकार्ट के माध्यम से 2 लाख किलोग्राम गेहूं के आटे के पैकेट बेचे हैं, जिसके परिणामस्वरूप 50 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Lucknow: प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी से सोमवार को फ्लिपकार्ट समर्थ कृषि कार्यक्रम के तहत निराला हर्बल एफपीओ के प्रतिनिधियों तथा फ्लिपकार्ट के एसोसिएट डायरेक्टर हसन याकूब ने मुलाकात की. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए अपर मुख्य सचिव कृषि को बताया कि केवल तीन महीनों में फ्लिपकार्ट के माध्यम से 2 लाख किलोग्राम गेहूं के आटे के पैकेट बेचे हैं, जिसके परिणामस्वरूप 50 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है.

अपर मुख्य सचिव कृषि ने किया उत्साहवर्धन 

इस पर अपर मुख्य सचिव कृषि द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए यह एक प्रेरणादायक सफलता साबित हो सकती है. उन्होंने कहा कि अन्य किसानों को भी अपनी खेती और ऑनलाइन मार्किटिंग को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स प्रौद्योगिकी माध्यमों को अपनाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: G20 Gala Dinner: दुनियाभर के नेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया विशेष भोज, समापन के बाद सामने आईं पीएम-सीएम और मंत्रियों की तस्वीरें

हर्बल निराला एफपीओ करता है यूपी के हजारों किसानों का प्रतिनिधित्व

उल्लेखनीय है कि एफपीओ निराला हर्बल यूपी के हजारों किसानों का प्रतिनिधित्व करता है. इसे देशभर में ई-कॉमर्स पर अपने उत्पाद बेचने के लिए फ्लिपकार्ट द्वारा प्रशिक्षित और सुसज्जित किया गया था. मई 2023 में फ्लिपकार्ट किराने पर इस एफपीओ के नए स्थापित ब्रांड को शामिल किया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital