Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi: दिल्ली में कार पार्क करने को लेकर विवाद, बाप-बेटे को दबंगों ने मारी गोली

दिल्ली के यमुना विहार इलाके में एक सोसायटी में कार पार्क करने को लेकर हुए विवाद हो गया. इस दौरान दबंगों ने बाप-बेटे को ही गोली मार दी. 

delhi
Edited by Nitish Pandey

Delhi: दिल्ली के यमुना विहार इलाके में एक सोसायटी में कार पार्क करने को लेकर हुए विवाद हो गया. इस दौरान दबंगों ने बाप-बेटे को ही गोली मार दी. जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गोली कांड में घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

पीड़ित के बेटे सौरभ अग्रवाल ने बताया, “मेरे पिता और भाई कल रात जब शादी समारोह से घर लौटे तब पार्किंग में एक गाड़ी खड़ी हुई थी जिसने रास्ता रोका हुआ था.

ये भी पढ़ें: BBC IT Survey: बीबीसी के कार्यालयों पर इनकम टैक्स का ‘सर्वे’ लगभग 59 घंटे के बाद समाप्त, जानिए अधिकारियों ने क्या-क्या खंगाला

उन्होंने कार मालिक से वाहन हटाने का आग्रह किया, लेकिन उसने गाड़ी हटाने के बजाय उन्हें गाली देना शुरू कर दिया. 10-15 लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने मेरे पिता और भाई पर पिस्टल से हमला किया. जिसमें मेरे पिता और भाई घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है. मेरे पिता की स्थति गंभीर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital