Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फेलिक्स अस्पताल को बेस्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवार्ड, एसोचैम का दावा- यह 100 से ज्‍यादा अस्पतालों में सबसे आगे रहा

Best Multi Super Speciality Hospital award: फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी. गुप्ता ने फेलिक्स हॉस्पिटल को बेस्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवार्ड मिलने पर खुशी जताई. उन्‍होंने ट्रॉफी प्राप्त करने के उपरांत एक पैनेलिस्ट के रूप में पैनल चर्चा के समय मूल्यवान दृष्टिकोण भी साझा किए. डॉ. गुप्ता ने हैल्थकेयर सेक्टर फंडिंग एवं हेल्थकेयर ग्रोथ पर जोर दिया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Felix Hospital News: एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम/ASSOCHAM) की ओर से फेलिक्स हॉस्पिटल को बेस्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवार्ड दिया गया है. फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने अवार्ड फंक्शन में अवार्ड ग्रहण किया. इस दौरान बताया गया कि फेलिक्स हॉस्पिटल ने विभिन्न मापदंडों 100 से ज्‍यादा अस्पतालों को पीछे छोड़ दिया. डॉ. डीके गुप्ता ने हेल्थकेयर इको सिस्टम की क्षमता और हेल्थकेयर को आगे बढ़ाने पर बात की. उन्‍होंने फेलिक्स हॉस्पिटल को बेस्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवार्ड मिलने पर खुशी जताई.

एसोचैम के मुताबिक, फेलिक्स हॉस्पिटल अब स्वास्थ्य सेवा में एक जाना-माना नाम बन चुका है. इसने स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के तमाम मापदंडों को पूरा करते हुए बेस्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवार्ड हासिल किया है. भारत के एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, एसोचैम द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित दूसरे हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन पुरस्कारों में फेलिक्स अस्पताल ने अपना नाम अंकित किया है. इसमें 100 से अधिक अस्पतालों ने भागीदारी ली और फेलिक्स अग्रणी रहा. इसकी प्रक्रिया में एसोचैम ने देश के विभिन्न अस्पतालों को अनेकों मापदंडों पर परखा था, जिसमें पहले अस्पतालों की स्क्रीनिंग की गयी. उनके बाद विभिन्न मापदंडों (पेशेंट रेटिंग, स्वास्थ्य सुविधाएँ, साफ़ सफाई एवं पेशेंट ही सर्वोपरि है की भावना) के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके अस्पतालों को रैंकिंग दी गयी.

बताते चलें कि एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) देश का सबसे पुराना शीर्ष चैंबर है. यह 4,50,000 से अधिक सदस्यों के अपने नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है. एसोचैम के पुरस्कार समारोह में स्वास्थ्य सेवा उद्योग में excellence को बढ़ावा देने और प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए एसोचैम की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया. इस दौरान विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में उन संगठनों और व्यक्तियों के असाधारण प्रयासों पर प्रकाश डाला गया जो रोगी देखभाल, तकनीकी प्रगति, कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और दूरदर्शी नेतृत्व में अग्रणी हैं.

यह भी पढ़ें: Raju Punjabi : ‘देसी देसी ना बोल्या कर…’ गाने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी नहीं रहे, सपना चौधरी संग थी मशहूर जोड़ी

फेलिक्स हॉस्पिटल के प्रबंधन की ओर से कहा गया, कि सर्वश्रेष्ठ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल श्रेणी में अच्छी-खासी प्रशंसा के अलावा, फेलिक्स हॉस्पिटल “फंडिंग फ्यूल-एक्सेलरेटिंग कैपेसिटी एंड स्केल अप ऑफ हेल्थकेयर इकोसिस्टम” विषय पर इवेंट के पैनल चर्चा में अपनी भागीदारी पर भी गर्व करता है.’ इस दौरान फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी. गुप्ता ने न केवल सम्मानित ट्रॉफी प्राप्त की, बल्कि एक पैनेलिस्ट के रूप में पैनल चर्चा के दौरान मूल्यवान दृष्टिकोण भी साझा किए. डॉ. गुप्ता ने हैल्थकेयर सेक्टर फंडिंग एवं हेल्थकेयर ग्रोथ पर प्रकाश डाला.

उन्‍होंने कहा कि फ़ेलिक्स हॉस्पिटल ”बेस्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल” की मान्यता को पाकर सम्मानित महसूस कर रहा है और वह गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के अपने मिशन के प्रति समर्पित है, जो रोगी देखभाल, सुरक्षा और नवीनीकरण में मानक स्थापित करती है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital