Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राहुल गांधी के फर्जी वीडियो को लेकर फंस गए फिल्म निर्देशक अशोक पंडित, कांग्रेस ने दर्ज करायी शिकायत

बढ़ सकती हैं अशोक पंडित की मुश्किलें

नई दिल्ली– कांग्रेस ने फिल्म निर्देशक( Film director) अशोक पंडित के खिलाफ राहुल गांधी के बारे में कथित तौर पर फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है. गुरुवार को दायर शिकायत में, पार्टी ने कहा कि पंडित ने जनता को भड़काने का काम किया है, जिससे समूहों के बीच नफरत पैदा हो गई है, और इस तरह के अपराध आईपीसी और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत दंडनीय हैं. इस शिकायत के बाद अशोक पंडित की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

क्या कहा था अशोक पंडित ने?

गौरतलब है कि पंडित ने ट्वीट किया था, जिसे उन्होंने बाद में हटा दिया: जनेऊधारी राहुल गांधी ने आरती करने से इनकार कर दिया! कारण स्पष्ट है!दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ट्वीट के साथ राहुल गांधी के फर्जी वीडियो थे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देवी दुर्गा की पूजा करते हुए राजकोट (गुजरात) में किए जा रहे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने से इनकार कर दिया. लेकिन यह वीडियो एक पुराने वीडियो को मॉर्फ कर बनाया गया था, जिसमें राहुल गांधी वास्तव में प्रार्थना कर रहे थे.

हिंदू समुदाय आहत

पार्टी ने कहा कि गलत तरीके से कैप्शन वाले पोस्ट और साथ में फर्जी वीडियो क्लिप से यह धारणा देने की कोशिश की गई कि राहुल गांधी ने एक धार्मिक समारोह के दौरान पवित्र अनुष्ठान करने से इनकार कर दिया और ऐसा कर हिंदू समुदाय के अन्य सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई.कांग्रेस ने कहा, यह जानबूझकर गलत वीडियो का उपयोग कर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए किया गया प्रयास है.

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, राहुल गांधी के फर्जी वीडियो चलाने पर  Film director अशोक पंडित के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है उन्होंने फिलहाल पोस्ट को हटा दिया है, लेकिन हम ऐसे लोगों को हल्के में नहीं ले सकते

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital