Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘फिटिस्तान-एक फिट भारत’ की ओर से बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन मैराथन का होगा भव्य आयोजन

18 साल या उससे अधिक उम्र के धावक 21 किलोमीटर  समयबद्ध दौड़ में हिस्सा ले सकते हैं. वहीं 14 साल या उससे अधिक के धावक 10 किलोमीटर रेस में हिस्सा ले सकते हैं.

फिटिस्तान-एक फिट भारत

फिटिस्तान-एक फिट भारत

फिटिस्तान-एक फिट भारत की ओर से बॉम्बे सैपर्स वॉर मेमोरियल की शताब्दी वर्ष का जश्न मनाने के लिए बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. धावकों को सैनिकों के साथ बीईजी सेंटर दिघी हिल्स के अंदर दौड़ने का एक बहुत ही दुर्लभ अवसर का अनुभव होगा. पूरा मार्ग सॉफ्ट ग्राउंड है और बीईजी परिसर के अंदर हरी-भरी दिघी पहाड़ियों और गुरनाम झील के हरे-भरे वातावरण से होकर गुजरेगा.

सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का अवसर

हाफ मैराथन का मार्ग, 10 किमी और 5 किमी, गुरनाम झील और बीईजी सेंटर, दिघी हिल्स, पुणे के आसपास जंगल के रास्तों के आसपास है. इसका सॉफ्ट रोड सड़क पर चलने से पूरी तरह से अलग है. बता दें कि पुणे और मुंबई के शहरी माहौल में दौड़ने के लिए ऐसे आसान रास्ते उपलब्ध नहीं हैं. यह आयोजन सभी क्षेत्रों के लोगों को हमारे सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और सैन्य जीवन शैली का अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करेगा. बता दें कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है. रजिस्टर करने के लिए आफ www.fitistan.com पर लॉग इन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Parliament Security: संसद सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, अब CISF को मिलेगा सुरक्षा का जिम्मा

दौड़ की श्रेणी

18 साल या उससे अधिक उम्र के धावक 21 किलोमीटर  समयबद्ध दौड़ में हिस्सा ले सकते हैं. वहीं 14 साल या उससे अधिक के धावक 10 किलोमीटर रेस में हिस्सा ले सकते हैं. 10 साल या उससे अधिक के धावक 5 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा ले सकते हैं. इस कैटेगरी में समय की कोई सीमा नहीं है. फिटिस्तान एक फिट भारत की ओर से सभी धावकों को ड्राई फिट टी शर्ट, अचीवर्स मेडल के साथ-साथ समयबद्ध दौड़ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital