Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: यूं ही बदनाम नहीं दिल्ली की जेल, छापेमारी में मिले 117 मोबाइल, पांच जेल अधिकारी सस्पेंड

Delhi Jail: महानिदेशक (कारागार) संजय बेनीवाल ने सभी जेल अधीक्षकों को निर्देश दिया था कि वे अपनी तलाशी टीम गठित करें और जेलों में मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाएं.

Delhi

मंडोली जेल और वहां से बरामद मोबाइल फोन

Edited by Nitish Pandey

Delhi: एक समय था जब दिल्ली का तिहाड़ जेल अपने अनुशासन के लिए जाना जाता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से तिहाड़ जेल बदनाम हो चुका है. कुछ दिनों पहले दिल्ली (Delhi) सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन को तिहाड़ के अंदर वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलने के कई वीडियो सामने आने के बाद अब जेल के अंदर से 117 मोबाइल फोन बरामद किए गए है. जिसके बाद दो सुपरिटेंडेंट सहित पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

दिल्ली (Delhi) जेल प्रशासन ने दिल्ली की मंडोली जेल से कई मोबाइल फोन बरामद होने के बाद दो सुपरिटेंडेंट, एक अस्टिेंट सुपरिटेंडेंट, एक हेड वार्डर और एक वार्डर समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पिछले दो सप्ताह में जेल कर्मचारियों ने तलाशी अभियान के दौरान 117 मोबाइल फोन बरामद किए.

दो सुपरिटेंडेंट सहित पांच अधिकारियों सस्पेंड

एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फोन बरामद होने के बाद सुपरिटेंडेंट प्रदीप शर्मा और धर्मेंद्र मौर्य, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट सन्नी चंद्रा, हेड वार्डर लोकेश धामा और वार्डर हंसराज मीणा को निलंबित कर दिया गया है.

पहले भी सामने आ चुकी है तिहाड़ जेल की लापरवाही

हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है, जब तिहाड़ जेल की लापरवाही सामने आई हो. तिहाड़ जेल में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित कई राज्यों के खूंखार कैदियों को अपराध करने के बाद रखा जाता है, लेकिन समय के साथ ये जेल अपने आप में अपराध का सबसे बड़ा अड्डा बन गया. आलम ये है कि यहां कई बार हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: Pankhuri Pathak: तिहाड़ जेल के पास से चोरों ने उड़ाई पंखुड़ी पाठक की फॉर्च्यूनर कार, 30 मिनट होती रही चोरी

बीते दिनों महानिदेशक (कारागार) संजय बेनीवाल ने सभी जेल अधीक्षकों को निर्देश दिया था कि वे अपनी तलाशी टीम गठित करें और जेलों में मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाएं. साथ ही जेल में तस्करी कर लाए गए संचार उपकरणों पर बड़ी कार्रवाई के लिए बेनीवाल द्वारा जेल मुख्यालय में एक विशेष सतर्कता दल का भी गठन किया गया था. इस विशेष सतर्कता दल ने मंडोली जेल में छापा मारकर 117 फोन बरामद किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital