होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इस मौके पर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए हर कोई उत्सुक है. तो वहीं मंदिर ट्रस्ट की ओर से बड़ी संख्या में मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि, कार्यक्रम में 8 हजार से ज्यादा देश-विदेश से मेहमान रामलला के दर्शन को पहुंचेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि, अयोध्या एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन का तांता लगने वाला है. यही वजह है कि अयोध्या में 40 चार्टर्ड प्लेन उतारने की अनुमति मांगी गई है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या आने वाले VVIP अतिथियों की ओर से चार्टर्ड प्लेन की अनुमति मांगने का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इसमें दिन पर दिन इजाफा ही हो रहा है. मालूम हो कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें एक लाख से अधिक राम भक्तों व वीवीआईपी व साधु-संतों के पहुंचने की सम्भावना जताई जा रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि, 100 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे जिसके लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है. मालूम हो कि अयोध्या में कमर्शियल फ्लाइट शुरू हो चुकी है. इसके अलावा 40 से ज्यादा प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन भी वहां उतरने वाले हैं. देश-विदेश से 40 से अधिक VVIP अपने प्लेन से अयोध्या आने की इच्छा रखते हैं. इसके लिए उन्होंने अयोध्या प्रशासन से अनुमति मांगी है.
बता दें कि अयोध्या एयरपोर्ट से भी उड़ाने शुरू हो चुकी हैं. फिलहाल वर्तमान में आठ शहरों के लिए एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी है जिसमें दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता,मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई और गोवा को शामिल किया गया है और इंडिगो के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी कंपनी अपनी उड़ानें शुरू कर चुकी है. तो वहीं अकासा एयर भी जल्द ही अयोध्या से अपना ऑपरेशन शुरू करने वाली है. तो अयोध्या से शुरू हुई उड़ान के बीच रविवार को तीसरी कमर्शियल फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी.
कार्यक्रम को देखते हुए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की छठवीं वाहिनी को सौंपी गई है. यूपीएसएसएफ के मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने इसको लेकर जानकारी दी कि, तैनाती के पहले जवानों को अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार ने सुरक्षा के अहम बिंदु समझाए हैं. उन्होंने बताया कि, इन सभी को तीन महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है.तो इसी के साथ ही यूपी एटीएस से आधुनिक हथियारों को चलाने का और यूपीएसडीआरएफ से आपदा से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पांच दिन का इंडक्शन कोर्स, 14 दिन का बेसिक कोर्स, पांच दिन का ऑन जॉब ट्रेनिंग, पांच दिवस का स्क्रीनर्स से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी मिला है. मालूम हो कि ये जवान आतंकी खतरों से निपटने की क्षमता रखते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां तीन इंस्पेक्टर, 55 उप निरीक्षक, 22 मुख्य आरक्षी और 194 आरक्षी लगाए गए हैं. सुरक्षा बलों की कुल संख्या 294 है. इन सभी को वॉच टावर के साथ सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है. तो इसी के साथ ही स्क्रीन के जरिये पूरे एयरपोर्ट की सुरक्षा की सतत निगरानी की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…