Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े का दावा, दाऊद इब्राहिम के नाम से जान से मारने की मिल रही धमकियां

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को अंडरवर्ड डान दाऊद इब्राहीम के नाम से जान से मारने की धमकी मिल रही है. समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस को बताया कि यह धमकी फर्जी ट्विटर अकाउंट से से दी जा रही है

Sameer Wankhede

समीर वानखेड़े का दावा, दाऊद इब्राहिम के नाम से जान से मारने की मिल रही धमकियां

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी के पूर्व डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को अंडरवर्ड डान दाऊद इब्राहीम के नाम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है. लेकिन इस बार यह धमकी सरहद पार से दी जा रही है. वानखेड़े मिल रही धमकियों से बेहद टेंशन में है. मिल रही धमकी को लेकर उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की है. मुंबई पुलिस को बताया कि यह धमकी उन्हे फर्जी ट्विटर अकाउंट से से दी जा रही है. धमकी देने वाला दाऊद इब्राहिम का नाम ले रहा है. शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

क्या है मामला

दरअसल समीर वानखेड़े पर ड्रग्स मामले में रिश्वत मांगने का आरोप है. बता दें कि इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान गिरफ्तार हुआ था. उनपर आरोप है कि उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फर्जी ड्रग केस में फंसाया था. समीर वानखेड़े के खिलाफ कई राजनीतिक दलों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने जानबूझकर ड्रग्स मामले में आर्यन खान को फंसाया, ताकि वह पैसे वसूल सके. अब समीर वानखेड़े  ने मुंबई पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उन्हे फर्जी ट्विटर अकाउंट से जान से मारने की धमकी दी जा रही है. ये धमकी उन्हे दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर दी जा रही है ऐसे में समीर वानखेड़े पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि गर उन पर या उनके परिवार पर हमला होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा

इसे भी पढ़ें : ओडिशा रेल हादसे का जिम्मेदार कौन, रेल मंत्री अश्विनी बोले- ममता बनर्जी गलत, घटना के कवच से कोई संबंध नहीं

समीर वानखेड़े की गिरफ्तारी पर रोक

समीर वानखेड़े के खिलाफ 25 करोड़ रुपए की घूस लेने का केस दर्ज है. इस मामले में एजेंसी ने समीर के अलावा 4 और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए समीर ने कोर्ट से मदद मांगी है. जिसके बाद  क्रूज ड्रग्स केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े को बड़ी राहत दी है और मामले की सुनवाई की अगली तारीख, 8 जून तक रोक लगा दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital