Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रेमडिसिविर के नाम पर जालसाज़ी का पर्दाफाश,लघु फिल्मों का अभिनेता और उसका साथी गिरफ्तार

रेमडिसीवर के नाम पर ठगी करने वाला अभिनेता

रेमडिसीवर के नाम पर ठगी करने वाला अभिनेता

नोएडा – कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल में बेड और रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्यों को साइबर क्राइम थाने की टीम ने मंगलवार को गाजियाबाद से दबोच लिया. गिरोह का सरगना अभी पुलिस की पहुंच से दूर है. गिरफ्त में आए आरोपियों में एक फिल्म अभिनेता भी शामिल है, जिसने लघु फिल्मों सहित कई अन्य फिल्मों में काम किया है.

कोविड महामारी के दौर में तमाम लोग ठगी और जालसाजी के शिकार हुए.ठगों के लिए ये दौर आपदा में किसी अवसर जैसा था.इसकी शिकायत उस दौरान की गई थी और धीरे-धीरे पुलिस उसकी जांच कर रही थी. अब कई ऐसे मामले निकल कर बाहर आ रहे हैं. जिनमें कई नामी-गिरामी लोग भी आम जनता को ठगने से बाज नहीं आए. ऐसे लोगों में वो लोग भी हैं जो बड़े चेहरे हैं, बड़े नाम हैं और बड़ी हस्तियां हैं.

पुलिस ने कोविड काल के दौरान फर्जी वेबसाइट बनाकर रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले शॉर्ट मूवी के अभिनेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की रहने वाली निधि ने मुकदमा दर्ज कराया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी मां के इलाज के लिए इंजेक्शन की आवश्यकता थी. बहुत ढूंढने पर इंजेक्शन नहीं मिला तो उन्होंने वेबसाइट पर तलाश की. वहां उन्हें एक वेबसाइट पर राहुल से उनका संपर्क हुआ. इंजेक्शन के लिए 1,15,000 रूपए बैंक खाते में उन्होंने ट्रांसफर कर दिए और उसके बाद नंबर बंद हो गया.

नोएडा पुलिस की साइबर क्राइम पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला गाजियाबाद निवासी मयंक खन्ना और राजनगर निवासी यश मेहता ने इस ठगी को अंजाम दिया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह भी बताया कि यश शॉर्ट फिल्मों का अभिनेता है. जबकि मयंक खन्ना बीपीओ में काम करता है. कोविड काल के दौरान दोनों ने कई लोगों से ठगी की थी. फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से इंजेक्शन के नाम पर वह पैसे ले लेते थे और फिर फोन बंद कर लेते थे.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital