Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

G20 India: जम्मू-कश्मीर में जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक को लेकर तैयारियां तेज, चिढ़ा पाकिस्तान

जी-20 टूरिज्म पर वर्किंग ग्रुप की बैठक का आयोजन होना इस बात का सबूत भी है कि कश्मीर में अब हालात पहले से अधिक सामान्य हो गए हैं.

G20 Summit

जम्मू और कश्मीर में G 20 बैठक

भारत इस साल G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है. आने वाले महीनों में आने वाले विदेशी मेहमानों की सूची जारी हो गई है. देश के कई राज्यों में जी समूह की बैठकें हो रही हैं. आज तक 100 से अधिक बैठकें हो चुकी है. यह बैठकों को लेकर आयोजन होने वाले शहर को खूब सजाया जा रहा है. खासकर इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि मेहमानों को संबंधित राज्य की संस्कृति से रूबरू कराया जाए.

पाकिस्तान कर रहा विरोध

G20 शिखर सम्मेलन की एक बैठक जम्मू-कश्मीर में होगी. भारत सरकार के इस ऐलान से पाकिस्तान और चीन को बड़ा झटका लगा है. जी-20 की बैठक की जगह को लेकर पाकिस्तान अपना विरोध जता रहा है. दूसरी तरफ, इस बैठक को लेकर पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. लेकिन भारत ने जवाब देते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है तो भारत अपने देश में कहीं भी बैठक का आयोजन कर सकता है.

पाकिस्तान की बौखलाहट साफ-साफ दिखाई दे रही है. भारत सरकार के द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगी है और जी-20 टूरिज्म पर वर्किंग ग्रुप की बैठक का आयोजन होना इस बात का सबूत है कि कश्मीर में अब हालात पहले से अधिक सामान्य हो गए हैं.

चीन ने भी जताई आपत्ति

चीन ने इस बैठक को लेकर आपत्ति जताई है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन से जब कश्मीर और पाकिस्तान के विरोध के लिए जी-20 योजनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पिछले साल कहा था कि “संबंधित पक्षों को एकतरफा कदमों से बचने की जरूरत है जो स्थिति को जटिल बना सकते हैं. विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने के प्रयास किए जाने चाहिए.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital