Bharat Express DD Free Dish

पुरी में आज भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे गौतम अदाणी, श्रद्धालुओं को बांटेंगे महाप्रसाद

अदाणी समूह ने प्रयागराज महाकुंभ की तरह ही ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भी भक्तों के लिए ‘प्रसाद सेवा’ की व्यवस्था की है.

Gautam Adani

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे गौतम अदाणी.

Bhagwan jagannath Rath Yatra: विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी पुरी में जगन्नाथ महोत्सव रथ यात्रा का दूसरा दिन है. ये रथ यात्रा अगले पड़ाव के लिए आज (28 जून) को सुबह साढ़े 9 बजे निकली. इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीन रथों को खींचने का काम परंपरा के अनुसार शुरू हुआ. भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) भुवनेश्वर पहुंचे. जहां से वह पुरी जाएंगे और जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होंगे.

अदाणी समूह प्रसाद सेवा शुरू की

अदाणी समूह ने प्रयागराज महाकुंभ की तरह ही ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भी भक्तों के लिए ‘प्रसाद सेवा’ की व्यवस्था की है. रथ यात्रा में शामिल होने वाले लाखों भक्तों और सेवादारों को अदाणी ग्रुप भोजन उपलब्ध करा रहा है. 26 जून से शुरू इस व्यवस्था के तहत 8 जुलाई तक, अदाणी ग्रुप करीब 40 लाख लोगों को भोजन और पानी वितरित करेगा.

प्रसाद सेवा में हिस्सा लेंगे Gautam Adani

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) शनिवार को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे. इसके बाद वह पुरी के होटल मेफेयर से गुंडीचा मंदिर जाएंगे. मंदिर में 20 मिनट तक दर्शन-पूजन करने के बाद वह भगवान के रथों की पूजा करेंगे और वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत करेंगे. इसके बाद वह इस्कॉन के उस किचन का दौरा करेंगे, जहां पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनाया जा रहा है. इसके बाद वह प्रसाद सेवा में हिस्सा लेंगे. श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करेंगे और खुद भी ग्रहण करेंगे.

यह भी पढ़ें- पुरी रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए प्रदान की सुविधाएं, गौतम अडानी ने कहा- ‘नर सेवा ही नारायण सेवा…सेवा ही साधना’

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ महोत्सव रथ यात्रा का दूसरा दिन है. ये रथ यात्रा अगले पड़ाव के लिए निकल चुकी है. शनिवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीन रथों को खींचने का काम परंपरा के अनुसार आज सुबह 9:30 बजे फिर से शुरू हुआ. ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को रथ यात्रा उत्सव धूमधाम से मनाया गया. हजारों लोगों ने भगवान जगन्नाथ और उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों की रस्सियों को गुंदीचा मंदिर की ओर खींचा.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read