होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
शिवपाल सिंह यादव
Ghosi Bypoll 2023: मऊ जिले के घोसी (Ghosi) विधानसभा सीट पर 5 सितम्बर को उपचुनाव होने जा रहा है और इसको लेकर सपा और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है. कभी सपा भाजपा पर हमला बोलती है तो कभी भाजपा का पलटवार सामने आता है. फिलहाल ताजा बयान सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) का आया है, उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) पर निशाना साधते हुए उनको भाजपा के लिए ‘अपशगुन’ बता दिया.
लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए घोसी जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने पत्रकारों बात करते हुए कहा कि, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के लिए अपशगुन हैं. वह जहां-जहां जाते हैं वहां-वहां भाजपा चुनाव हार जाती है. इसी के साथ शिवपाल बोले कि “इस उपचुनाव में सपा जीतने वाली है. सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह जीत दर्ज करेंगे.” उन्होंने कहा, ” सपा से भाजपा इतनी डरी हुई है कि, घोसी में योगी सरकार के अधिकांश मंत्री डेरा डाले हुए हैं. मंत्रियों के पास विभाग का कोई काम नहीं है. इसीलिए घोसी में डेरा डाले पड़े हैं.”
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस दावे पर, जिसमें उन्होंने सपा की जमानत जब्त होने का दावा किया था…आज शिवपाल ने पलटवार करते हुए कहा कि जहां-जहां केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के लिए प्रचार करने जाते हैं, वहां—वहां समाजवादी पार्टी की ही जीत होती है. शिवपाल ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के लिए अपशगुन हैं, उनके कारण भाजपा को नुकसान ही हो रहा है.
शिवपाल ने सिराथू का जिक्र करते हुए भी अपने विरोधी पर निशाना साधा. शिवपाल बोले कि, सिराथू की जनता ने उनको विधानसभा चुनाव में हरा कर उनको आईना दिखाया था.
वहीं, सपा गठबंधन से अलग होकर फिर से भाजपा मे शामिल हुए सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर शिवपाल ने कहा कि, उन्हें पूरा देश जान गया है और अब तो उनका हाल ये हो गया है कि, उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता.’
बता दें कि घोसी में 5 सितम्बर को उपचुनाव को लेकर मतदान होगा और 8 को रिजल्ट आएगा.
-भारत एक्सप्रेस
अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…
अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…
Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…