Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Sultanpuri Accident: ‘पीड़िता को 10-12 KM तक घसीटा, मोड़ पर कार से अलग हुई बॉडी’, जानिए दिल्ली पुलिस ने और क्या कहा

Delhi Police: दिल्ली स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि सभी आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है. पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल करेगी. सभी सबूतों को इकट्ठा करके आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

Delhi poilce on Car Accident

दिल्ली घटना पर पुलिस ने जारी किया बयान (फोटो ट्विटर)

Edited by Nitish Pandey

Delhi Police: राजधानी दिल्ली में लड़की के साथ खौफनाक दरिंदगी का मामला अब गर्मा गया है. वहीं स्वाति मालीवाल ने भी इस मामले पर दिल्ली पुलिस को नोटस जारी किया है. वही अब दिल्ली पुलिस की तरफ से बयान जारी किया गया है. दिल्ली के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने बताया ”पुलिस ने अलग-अलग धराओं में केस दर्ज कर लिया है. अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस मामले में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है. जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई है. पुलिस लगातार पीड़िता के परिवार के संपर्क में है”.

स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने आगे बताया कि सभी आरोपियों को 3 दिन की रिमांड में लिया गया है. पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल करेगी. सभी सबूतों को इकट्ठा करके आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

‘लड़की को 10 से 12 किमी तक कार से घसीटा गया’

स्पेशल सीपी ने ये भी बताया कि लड़की को 10 से 12 किमी तक कार से घसीटा गया. मोड़ आने की वजह से लड़की की बॉडी कार से अलग हुई. पुलिस का कहना था कि आरोपियों के नशे में होने की जांच के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. सागर प्रीत हुड्डा ने आगे कहा कि मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक और लीगल टीम की रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई होगी. पीड़ित परिवार को जांच की पूरी जानकारी दी जा रही है. आरोपियों पर धारा 279, 304, 120 बी के तहत केस दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- रमजान के महीने में शराब की बिक्री के बाद अब टैक्स में भी छूट- दुबई में अल्कोहल को लेकर सरकार का बोल्ड स्टेप

कल आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि दीपक खन्ना नाम का शख्स कार को ड्राइव कर रहा था. वो ग्रामीण सेवा में कार्यरत है. इसके अलावा कार में अमित खन्ना, कृष्ण, मनोज और मिथुन बैठे थे. सीटीसीटी (CCTV) फुटेज और डिजिटल सबूत की टाइमलाइन बनाएंगे. उसके आधार पर पता कर पाएंगे कि आरोपी कहां से आए थे और कहां जा रहे थे. वहीं दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा कि कल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी. हम वो भी शेयर करेंगे.

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से पांच दिनों की हिरासत के लिए अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने मामले में आगे की जांच के लिए केवल तीन दिन की रिमांड की अनुमति दी थी. वहीं जानकारी के मुताबिक, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, रोहिणी की पांच सदस्यीय टीम भी उस स्थान का निरीक्षण करने के लिए सुल्तानपुरी के लिए रवाना हो गई है, जहां महिला का शव मिला था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital