Bharat Express DD Free Dish

‘मुंबई में जुटेगी दुनिया की सबसे बड़ी टेक पावर!’ पीएम मोदी खुद करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के 7वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. चार दिवसीय सम्मेलन में एजेंटिक AI,  टोकनाइजेशन और डिजिटल फाइनेंस के भविष्य पर मंथन होगा.

Narendra Modi

Global Fintech Fest 2026: गुजरात में विकास का महा-उत्सव मनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को सीधे देश की वित्तीय राजधानी मुंबई पहुंचेंगे. पीएम मोदी मुंबई में दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावकारी सम्मेलनों में से एक-‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026’ के 7वें संस्करण का धमाकेदार उद्घाटन करेंगे.

दरअसल 8 से 11 सितंबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय महाकुंभ में दुनिया भर के नीति निर्माता, केंद्रीय बैंकों के गवर्नर, निवेशक, टेक दिग्गज और स्टार्टअप्स एक ही छत के नीचे जुट रहे हैं, जहाँ भारत अपने डिजिटल पेमेंट्स और फिनटेक के दम पर पूरी दुनिया को नया रास्ता दिखाएगा.

एजेंटिक AI और  टोकनाइजेशन पर होगा मंथन

इस बार ग्लोबल फिनटेक फेस्ट(GFF 2026) का थीम ‘Potential to Impact: Agentic AI, Tokenisation, Quantum – Trusted, Connected, Global Systems for Inclusive Finance’ रखा गया है. सम्मेलन का मुख्य जोर इस बात पर रहेगा कि कैसे ‘Agentic AI’ (स्वयं फैसले लेने में सक्षम AI), प्रोग्रामेबल फाइनेंस और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को आम जनता की जेब और देश की अर्थव्यवस्था तक सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से पहुंचाया जाए.

दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा (Global Fintech Fest 2026)

2020 में शुरू हुआ यह प्लेटफॉर्म आज दुनिया के वित्तीय भविष्य की दिशा तय करने वाला सबसे बड़ा मंच बन चुका है. सम्मेलन में पॉलिसी, टेक्नोलॉजी, कैपिटल और बिजनेस को एक साथ लाया गया है. भारत ने जिस तरह UPI और डिजिटल वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) में दुनिया की अगुवाई की है, पीएम मोदी का यह संबोधन ग्लोबल फिनटेक इकोसिस्टम में भारत की बादशाहत को और मजबूत करने का काम करेगा.

पीएम मोदी इन मुंबई मिनट-टू-मिनट टाइमलाइन

शाम लगभग 05:45 बजे: मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के भव्य मंच पर आगमन.

शाम 06:00 बजे से आगे: GFF 2026 का औपचारिक उद्घाटन, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और फिनटेक लीडर्स की उपस्थिति में पीएम मोदी का संबोधन.

ये भी पढ़ें- राधा रानी की पोशाक पर कुतुब मीनार में बवाल, मासूमों को एंट्री देने से किया इनकार; देखें VIDEO

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read