Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Arvind Kejriwal की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, गोवा कोर्ट ने रिश्वतखोरी के आरोपों में भेजा समन

Arvind Kejriwal को दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी के मामले में ईडी द्वारा समन भेजे गए हैं. इस बीच केजरीवाल को गोवा कोर्ट ने भी झटका दिया है.

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए दिन कानून दिक्कतों में घिरते जा रहे हैं. अब गोवा की एक अदालत ने कथित आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में केजरीवाल को समन जारी किया है. आम आदमी पार्टी की स्थानीय यूनिट ने इसको लेकर कहा है कि उन्हें इस केस के मामले में कोई खास जानकारी नहीं है. केजरीवाल को 29 नवंबर को कोर्ट के सामने पेश होना होगा.

इस मामले में आम आदमी पार्टी ने कहा कि मामले में उन्हें समन मिला है, लेकिन उसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मामले के विवरण की जानकारी नहीं है. आप के गोवा प्रमुख अमित पालेकर ने कहा है कि केजरीवाल को अदालत में पेश होने के ठीक एक दिन पहले समन मिला है. गौरतलब है कि अमित पालेकर केजरीवाल के वकील भी हैं. उन्होंने कहा, “हम दस्तावेज लेंगे, फिर इस पर निर्णय लेंगे कि इसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाए या नहीं.”

यह भी पढ़ें-Gyanvapi ASI Survey: एक बार फिर अदालत में नहीं पेश हो सकी ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट, ASI ने मांगा तीन हफ्ते की मोहलत और मांगी

गोवा में 2022 में जीती थी दो सीटें

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 2017 और 2022 का गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि 2017 में उन्हें कोई भी जीत हासिल नहीं हुई थी लेकिन 2022 में आम आदमी पार्टी ने गोवा में दो सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही थी जिसके चलते उसे राष्ट्रीय राजनीतिक दल की पहचान मिली थी.

यह भी पढ़ें-Noida News: दोस्त की बेटी की शादी में आए शख्स को समधी ने मारी गोली, फरार आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस की 5 टीमें

जश्न के बीच खलल

बता दें कि दो दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने पार्टी के 11 साल पूरे होने का जश्न मनाया था और दो दिन बाद ही केजरीवाल को समन मिल गया है. गौरतलब है कि ईडी पहले ही केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली की आबकारी नीति के मामले में पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है. ऐसे में गोवा कोर्ट से समन आना केजरीवाल के लिए पॉलिटिकल लिहाज से बड़ा झटका माना जा रहा है, अब उन्हें 19 नवंबर को कोर्ट के सामने पेश होना होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital