Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘गोदान’ में गौ माता की महिमा का भावपूर्ण चित्रण, देवी चित्रलेखा और गुजरात CM ने की तारीफ

फिल्म ‘गोदान’ में गौ माता की महिमा को भावपूर्ण ढंग से दिखाया गया है, जिसे देवी चित्रलेखा और गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने सराहा.

Gujarat CM Bhupendra Patel praising Godaan movie

गौ माता की महिमा को लेकर अब तक लोगों ने संतों के प्रवचनों, आध्यात्मिक मंचों और कविताओं के माध्यम से सुना है, लेकिन अब पहली बार इसे एक फिल्म के जरिए देखने का अवसर मिलने जा रहा है. 6 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘गोदान’ इसी उद्देश्य को लेकर दर्शकों के सामने आ रही है.

गौ माता ही ईश्वर का स्वरूप हैं- देवी चित्रलेखा

प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी चित्रलेखा ने फिल्म ‘गोदान’ की सराहना करते हुए कहा कि “गौ माता ही ईश्वर का स्वरूप हैं.” उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी और बच्चे धीरे-धीरे अपनी संस्कृति और परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं. ऐसे में अगर उपदेशों के बजाय मनोरंजन के माध्यम से गौ माता की महिमा और उनके महत्व को बताया जाए, तो इसका प्रभाव कहीं अधिक गहरा होगा.

देवी चित्रलेखा ने कहा कि फिल्म का नाम ही अपने आप में बहुत सुंदर और भावनात्मक है, जो सीधे गौ माता से जुड़ता है. उन्होंने इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि लोगों को यह भी समझाएगी कि गौ माता की सेवा और रक्षा क्यों जरूरी है. उन्होंने पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह फिल्म अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और समाज में सकारात्मक संदेश दे. इस अवसर पर फिल्म के प्रचार-प्रसार प्रमुख शांतनु शुक्ला भी उपस्थित रहे.

संस्कृति, परंपरा और संवेदनाओं का प्रतीक- CM भूपेंद्रभाई पटेल

वहीं गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने भी फिल्म ‘गोदान’ के पोस्टर विमोचन के अवसर पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि यह फिल्म गौ माता के प्रति हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और संवेदनाओं का गरिमामय और सार्थक चित्रण करती है. मुख्यमंत्री ने इस सांस्कृतिक प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनाएं समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं.

मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने फिल्म ‘गोदान’ की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और निर्माता-निर्देशक श्री विनोद चौधरी, श्री नवल किशोर सहित पूरी टीम के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की. उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं.


ये भी पढ़ें: ‘हंसी ही सबसे बड़ी…’, संस्कृत सुभाषित शेयर करते हुए क्या बोले पीएम मोदी?


फिल्म ‘गोदान’ को लेकर संत समाज, धर्मगुरु और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. यह फिल्म गौ माता की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital