देश

UP: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नए वीसी का जल्‍द होगा चुनाव, AMU प्रशासन से नोटिस जारी

ख़ालिद मुस्तफ़ा. यूपी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एएमयू प्रशासन नए वीसी का चुनाव कराने को तैयार हो गया है. छात्र काफी समय से इसके लिए प्रदर्शन कर रहे थे. चुनाव का नोटिस जारी होने पर आज छात्रों ने मिठाई बांटी और एक्ट बचाने की लड़ाई में साथ देने के लिए पत्रकारों का मिठाई खिलाकर शुक्रिया अदा किया.

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए नए कुलपति की चयन प्रक्रिया शुरू करने के उद्देश्य से कार्यकारणी परिषद एवंम AMU कोर्ट की बैठक का आयोजन करने के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय से सोमवार को नोटिस जारी किये गए कार्यकारणी परिषद मै पांच नामों पर विचार होगा, जिनको फ़िर AMU कोर्ट के ज़रिये से तीन नामों का चयन होगा तथा भारत के राष्ट्रपति के सामने रखा जाएगा, तब तीन नामों में से एक नाम पर राष्ट्रपति द्वारा मुहर लगा कर VC की नियुक्ति प्रक्रिया को संपन्न किया जाएगा.

गौरतलब हो कि छात्र बीते कई महीनों से सेव एक्ट सेव AMU के नाम से एक आंदोलन चला रहे थे, जिसमें इनकी मांग थी कि AMU एक्ट १९२० का उल्लघन न करते हुए इंतेज़ामिया पूर्व कुलपति तारिक मंसूर के जाने के बाद रिक्त हुए पद को वैध प्रक्रिया के ज़रिये पूरा किया जाए, जिसको लेकर छात्र धरना भी दिए. वे छात्रसंघ चुनाव की भी मांग कर रहे थे. आखिरकार, छात्रों, टीचर्स ओर ओल्ड बॉयज़ के प्रेशर में इंतेज़ामिया को ये नोटिस निकलना पड़ा, जिसे छात्रों ने अपनी जीत माना है.

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ मौजूद छात्र नेता इमरान ने कहा- मुझे उम्मीद है कि नए कुलपति व्यक्तिगत लाभ को दरकिनार करते हुए अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के तहफ़ूज़ के लिए काम करेंगे ओर ये ज़िम्मेदारी ईसी और AMU कोर्ट में बैठे हुए लोगों की है कि ऐसे VC का चयन करें जो यूनिवर्सिटी की बेहतरी के लिए खुद को आगे रखे. VC के पैनल के अलावा छात्रों द्वारा छात्र संघ चुनाव की मांग भी हो रही है, जिसको लेकर बाबे सय्यद गेट पर धरना दिया गया. छात्र नेता ग़यास ने कहा- हमारी मेहनत रंग लाई है. हमें उम्मीद है की नए VC छात्रों के हितों का काम करेंगे तथा यूनिवर्सिटी को दुनिया के सामने नए मुक़ाम तक पहुचायेंगे.

छात्र नेता आमिर मिंटोई ने कहा कि अगर EC और कोर्ट मै मौजूद लोग सही VC का इंतेखाब नहीं करते हैं तो हम उनके गिरेबानों को पकड़ने से भी गुरेज़ नहीं करेंगे. उनके ख़िलाफ़ हम आंदोलन छेड देंगे. हालांकि, हमें ये भी उम्मीद है कि ये लोग नए VC का इंतेखाब करेंगे, हम इन पर पैनी निगाहें जमाये हुए हैं. इस दौरान ज़ैद शैख़,फ़हद, अरशद, उवैस , अरीब , फ़रीद , मुफ़ीद, सलमान गौरी, यासिर , सुहैल , रिहान , हमज़ा , ग़ुलाम , रियाज़ , शकील और शादीन आदि मौजूद रहे.

एएमयू वीसी के लिए उम्मीदवार:

प्रो. मोहम्मद रिजवान खान, समन्वयक यूजीसी डीआरएस फेज II, इंग्लिश डिपार्टमेंट, एएमयू
पश्चिम एशियाई विभाग, एएमयू से प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज़, ओएफटीएनजी.वीसी
प्रोफेसर सुफियान इस्लाही, इस्लामिक अध्ययन विभाग, एएमयू
प्रो. मजहर आसिफ, जे.एन.यू
प्रोफेसर मुजाहिद बेग, जेएनएमसीएच, एएमयू
प्रोफेसर फैजान मुस्तफा, विधि विभाग, एएमयू।
प्रोफेसर अब्दुल अलीम, हिंदी विभाग, एएमयू
प्रोफेसर अब्दुल कय्यूम, क्लस्टर यूनिवर्सिटी, जेके
प्रोफेसर नुजहत, जामिया
प्रो. उरूज रब्बानी, जेएनएमसीएच, एएमयू
प्रो. कमरुल हसन अंसारी, एफ/ओ, सामाजिक विज्ञान
प्रोफेसर जावेद अख्तर, एमबीए विभाग
प्रो. नईमा गुलरेज़, महिला महाविद्यालय
प्रो. सलमा अहमद, एमबीए, विभाग
प्रोफेसर नजामुल इस्लाम, जेएनएमसीएच, एएमयू
प्रो. अब्दुल खालिक, बाहरी
प्रोफेसर एम.यू. बुखारी, कंप्यूटर विज्ञान विभाग

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले कुछ घंटे 13 राज्यों में मुरासु का कहर…! बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…

1 minute ago

आज बन रहा है खास एन्द्र और ब्रह्म योग! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…

1 hour ago

दिवाली से पहले एन्द्र योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव…! मिथुन और सिंह राशि को बंपर लाभ, कर्क वाले रहें सावधान

आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…

1 hour ago