Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gorakhpur: मोमोज वाले से CM योगी ने पूछा, सांसद ने पेमेंट किया या नहीं….? रवि किशन ने दी इस तरह सफाई

रवि किशन खड़े होकर सफाई देने लगे और दुकानदार से कहा कि बताओ मैंने पैसे दिया था कि नहीं. इस पर दुकानदार ने हां में सिर हिला दिया.

फोटो-सोशल मीडिया

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का मजाकिया अंदाज देखने को मिला, जिस पर खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने एक दुकानदार से बात करते हुए सांसद रवि किशन की इस तरह चुटकी ली कि वहां मौजूद हर कोई खिलखिला कर हंस पड़ा तो वहीं रवि किशन तुरंत सफाई देने लगे. दरअसल हुआ ये कि सीएम योगी ने दुकानदार से पूछा कि मोमोज खाने के बाद रवि किशन ने पेमेंट किया था कि नहीं. इतना सुनते ही मौके पर मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेता हंसने लगे. सीएम योगी का ये अलग अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इस घटना के तुरंत बाद ही रवि किशन खड़े होकर सफाई देने लगेऔर दुकानदार से कहा कि बताओ मैंने पैसे दिया था कि नहीं. इस पर दुकानदार ने हां में सिर हिला दिया. बता दें कि बुधवार को जेपी नड्डा एक कार्यक्रम के सिलसिले में गोरखपुर पहुंचे थे. इस मौके पर सीएम योगी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे. सभी ने जेपी नड्डा का स्वागत किया. इस दौरान कई कार्यक्रमों में जेपी नड्डा ने हिस्सा लिया. इस बीच एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने हंसते हुए एक दुकानदार से पूछा कि इनमें (बीजेपी नेताओं) से कोई तुम्हारी दुकान पर आया था. जिस पर दुकानवाले ने कहा- हां, सांसद जी (रवि किशन) आए थे. इस पर सीएम ने तुरंत पूछा कि उन्होंने क्या खाया था? इस पर दुकानदार ने कहा- मोमोज.

ये भी पढ़ें- UP Excise Policy: “करोड़ों परिवार उजाड़ने वाली शराब…” योगी सरकार के इस फैसले के खिलाफ उतरे BJP सांसद वरुण गांधी, बोला हमला

यह सुनकर सीएम योगी ने मजाक के लहजे में तुरंत कहा कि, पेमेंट वगैरह किया था कि नहीं. ये सुनते ही नड्डा, भूपेंद्र चौधरी व अन्य नेता खिलखिला कर हंस पड़े. वहीं रवि किशन सीएम योगी के ठीक पीछे बैठे थे. उन्होंने जैसे ही ये बाते सुनीं तुरंत खड़े होकर बोल पड़े और दुकानदार से कहा कि बताओ न पैसे दिए थे या नहीं? इस पर दुकानदार ने हां में जवाब दिया . वहीं इस पूरे वाकये को लेकर काफी देर तक भाजपा नेता हंसते रहे और रवि किशन भी मुस्कुरा दिए. तो दूसरी ओर सीएम योगी का ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital