Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल विश्वविद्यालय को दिया अल्टीमेटम

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल विश्वविद्यालय को दिया अल्टीमेटम

गवर्नर आरिफ ने विश्वविद्यालय को दिया अल्टीमेटम

तिरुवनंतपुरम –  केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को केरल विश्वविद्यालय को एक पत्र लिखकर एक सीनेट सदस्य को नए कुलपति के चयन के लिए गठित समिति का हिस्सा बनने के लिए कहा. इसी मुद्दे पर आरिफ मोहम्मद खान के पिछले दो पत्रों का जवाब नहीं दिया गया है. सोमवार को, उन्होंने कहा कि वह पहले से मौजूद तीन सदस्यीय समिति के अन्य दो सदस्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए मजबूर है.

मौजूदा कुलपति अगले महीने सेवानिवृत्त होंगे. कुछ महीने पहले, खान ने विश्वविद्यालय को नामांकित व्यक्तियों को लेकर पत्र लिखा था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जिसके बाद एक और पत्र भेजा गया. उन्होंने दो प्रतिष्ठित शिक्षाविदों आईआईएम-कोझिकोड के निदेशक देबाशीष चटर्जी और कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बी. सत्यनारायण का चयन किया.

15 जुलाई को हुई सीनेट की बैठक में केरल राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष वी.के. रामचंद्रन का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम खुद वापस ले लिया था. समिति की अवधि तीन महीने है और कुलपति इसे एक और महीने तक बढ़ा सकता हैं. खान और सत्तारूढ़ पिनाराई विजयन सरकार इस मुद्दे को लेकर एक-दूसरे पर हमला करते रहे है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital