Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Greater Noida: ब्लू सफायर मॉल में बड़ा हादसा, ग्रिल गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी

घटना को देखकर लोग सहम गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों ने उन दोनों को बचाने के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचे लेकिन बचाया नहीं जा सका.

फोटो-सोशल मीडिया

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा होने से बवाल खड़ा हो गया है. यहां एक मॉल में ग्रिल गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. तो वहीं घटना के कारण मॉल में अफरा-तफरी मच गई और अन्य लोग इधर-उधर भागने लगे. वहीं प्रत्यदर्शियों ने बताया कि, इस घटना से मॉल से बाहर आए लोगों में डर का माहौल व्याप्त है. लोगों ने बताया कि ये सब अचानक हुआ. किसी को जरा सा भी नहीं पता चला की घटना कैसे हो गई. बस एक धड़ाम की तेज आवाज आई और भी सभी लोग सहम गए. लोगों ने बताया कि, मॉल के पहले तल पर छोटी-मोटी दुकानें हैं, जिनमें सलून, गिफ्ट और कोल्ड ड्रिंक्स शॉप शामिल हैं. जैसे ही दोनों के साथ ये हादसा हुआ, फर्श पर खून ही खून फैल गया और चारो तरफ कांच के टुकड़े फैल गए.

घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है. यह घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में स्थित ब्लू सफायर मॉल से सामने आई है. घटना के बाद मॉल में हड़कम्प मच गया. बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब रविवार दोपहर में निर्माणाधीन इमारत में लोहे के स्ट्रक्चर के नीचे दो लोग खड़े थे. इसी दौरान ग्रिल अचानक उनके सिर पर आकर गिरी और उनकी मौत हो गई. घटना को देखकर लोग सहम गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों ने उन दोनों को बचाने के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचे लेकिन बचाया नहीं जा सका. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-UP News: सुहागरात के पहले खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन ने किया हंगामा, लौटी मायके

तो वहीं इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है. मृतकों की पहचान गाजियाबाद के हरेंद्र नगर के रहने वाले हरेंद्र भाटी और शकील के रूप में की गई है. हादसे का कारण अभी सामने नहीं आ सका है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. हरेंद्र भाटी की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है. वह गौशाला फाटक के पास विजय नगर, थाना विजयनगर निवासी राजेंद्र भाटी के बेटे हैं तो शकील की उम्र भी 35 वर्ष है और वह केला खेड़ा थाना विजयनगर निवासी छोटे खान के पुत्र हैं. घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital