Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्तान की किरकिरी के ‘हीरो’ अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अब कहां उड़ाएंगे प्लेन?

Abhinandan Varthaman Quits IAF: बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद 2019 में पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान मार गिराने वाले ‘वीर चक्र’ विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना से रिटायरमेंट ले लिया है. अब वह प्राइवेट एयरलाइन ‘FLY91’ के साथ कमर्शियल पायलट के तौर पर जुड़ गए हैं.

Indian Air Force hero Group Captain Abhinandan Varthaman, known for shooting down a Pakistani F-16 in 2019, who has now retired to join regional airline FLY91 as a commercial pilot.

अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना

Abhinandan Varthaman Quits IAF: 27 फरवरी 2019 का वह दिन शायद ही कोई भारतीय भूल सकता है, जब देश के एक जांबाज पायलट ने अपनी बहादुरी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. हम बात कर रहे हैं ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान की, जिन्होंने भारतीय वायुसेना को अलविदा कह दिया है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीर चक्र विजेता अभिनंदन ने 22 साल की शानदार सैन्य सेवा के बाद ‘प्रीमेच्योर रिटायरमेंट’ ले लिया है और अब वह एक कमर्शियल पायलट के रूप में नई शुरुआत कर रहे हैं.

अब उड़ाएंगे प्राइवेट विमान (Group Captain Abhinandan FLY91)

सूत्रों के हवाले से खबर है कि अभिनंदन वर्धमान ने 31 मार्च 2024 को वायुसेना छोड़ दी थी और अगस्त महीने में गोवा (Goa) स्थित रीजनल एयरलाइन ‘फ्लाई-91’ (FLY91) के साथ जुड़ गए हैं. हालांकि, अभिनंदन या वायुसेना की तरफ से इस रिटायरमेंट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ‘FLY91’ के प्रवक्ता ने भी इसे उनका ‘निजी मामला’ बताते हुए कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है. बता दें कि ‘FLY91’ ने मार्च 2024 में ही अपना ऑपरेशन शुरू किया है और यह एटीआर विमानों का संचालन करती है.

मिग-21 ने गिराया था F-16 (Abhinandan Roll In Balakot Air Strike)

अभिनंदन वर्धमान 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद तब चर्चा में आए थे, जब पाकिस्तान ने भारत पर पलटवार करने की कोशिश की थी. उस समय विंग कमांडर रहे अभिनंदन ने अपने पुराने पीढ़ी के विमान ‘मिग-21 बाइसन’ (MiG-21 Bison) से पाकिस्तान के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान ‘एफ-16’ (F-16) का पीछा किया और उसे हवा में ही मार गिराया. सैन्य विमानन के इतिहास में यह अपने आप में पहली और इकलौती घटना मानी जाती है.

60 घंटे पाकिस्तान की कैद (Abhinandan Varthaman latest news)

दुश्मन के विमान को मार गिराने के दौरान अभिनंदन का विमान भी मिसाइल की चपेट में आ गया था, जिसके बाद उन्हें विमान से इजेक्ट (Eject) होना पड़ा और वह पाकिस्तानी सीमा में जा गिरे. पाकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया, लेकिन भारत के कड़े कूटनीतिक दबाव के चलते महज 60 घंटे के भीतर (1 मार्च 2019 को) पाकिस्तान को उन्हें सुरक्षित वापस लौटाना पड़ा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read