Bharat Express DD Free Dish

BJP का ‘मास्टरस्ट्रोक’! भूपेंद्र पटेल ने पूरी सरकार क्यों बदल दी? अब मिला मंत्रियों को विभाग

Gujarat Minister And Department: गुजरात में 2027 से बड़े फेरबदल में भूपेंद्र पटेल ने पूरी सरकार बदल दी है. मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब विभागों का बटवारा भी हो गया है.

Gujarat Minister And Department List

Gujarat Minister And Department: गुजरात में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है. शुक्रवार शाम नए मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के पास सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण और अन्य विभाग रहेंगे. वहीं हर्ष सांघवी को उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) बनाया गया है.

शुक्रवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महात्मा मंदिर में मुख्यमंत्री समेत 26 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद हुई कैबिनेट बैठक में नए और पुराने मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए है.

कैबिनेट मंत्री

  • हृषिकेश पटेल: ऊर्जा, पंचायत और पेट्रोकेमिकल्स विभाग
  • जीतू वघानी: कृषि मंत्री
  • कनुभाई देसाई: वित्त, शहरी विकास और शहरी आवास
  • कुंवरजी बावलिया: श्रम और ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • नरेश पटेल: जनजातीय विकास, खादी
  • अर्जुन मोढवाडिया: जलवायु परिवर्तन, वन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • प्रद्युम्न वाजा: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्रौढ़ शिक्षा
  • रमन सोलंकी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • ईश्वर पटेल: जल आपूर्ति एवं जल संसाधन
  • प्रफुल्ल पनसेरिया: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  • मनीषा वकील: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

राज्य मंत्री

  • पुरुषोत्तम सोलंकी: मत्स्य विभाग
  • कांति अमृतिया: श्रम और रोजगार
  • रमेश कटारा: कृषि, सहकारिता
  • दर्शन वाघेला: शहरी विकास और आवास
  • प्रवीण माली: वन एवं पर्यावरण, परिवहन
  • स्वरूपजी ठाकोर: खादी और ग्रामोद्योग
  • जयराम गामित: खेल
  • रिवाबा जडेजा: प्राथमिक, माध्यमिक और स्नातकोत्तर शिक्षा
  • पी. सी. बरंडा: जनजातीय विकास, खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले
  • संजय महिदा: राजस्व, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन
  • कमलेश पटेल: वित्त, पुलिस आवास, जेल, सीमा सुरक्षा
  • त्रिकम छंगा: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा
  • कौशिक वेकारिया: विधि एवं न्याय, ऊर्जा एवं पेट्रोरसायन

ये भी पढ़ें: रवि किशन ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा– ‘युवाओं को राजनीति में मिला बड़ा अवसर’

2027 से पहले बड़ा फेरबदल

गुजरात में भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर लगभग पूरी सरकार बदल दी है. गुरुवार को 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया और शुक्रवार को 26 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. नई कैबिनेट में 19 नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि पिछली बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए हैं. इसमें 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं. CM समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं. हटाए गए मंत्रियों पर न तो कोई आरोप था और न कोई कानूनी केस. सरकार में बड़े फेरबदल को गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read