Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुरुग्राम क्लब बम धमाका मामला: एनआईए ने आतंकी गोल्डी बराड़ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल

NIA ने गुरुग्राम क्लब बम धमाकों के मामले में आतंकी गोल्डी बराड़ समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. ये साजिश BKI संगठन से जुड़ी थी, जिसका मकसद सांप्रदायिक तनाव फैलाना था.

NIA

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित दो क्लबों में बम धमाकों से जुड़े 2024 के एक मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इन आरोपियों में कुख्यात आतंकी और कनाडा में रहने वाला सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ भी शामिल है, जिसे भारत सरकार द्वारा नामित आतंकवादी घोषित किया गया है.

NIA ने इस मामले में जिन पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, उनमें गोल्डी बराड़ के अलावा सचिन तलियान, अंकित, भवेश और अमेरिका निवासी रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक शामिल हैं. इनमें से गोल्डी बराड़ और रणदीप मलिक फिलहाल फरार हैं, जबकि अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

NIA की जांच में यह सामने आया कि यह बम धमाके की साजिश प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) की बड़ी साजिश का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य हरियाणा और आस-पास के क्षेत्रों में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना और शांति भंग करना था. आरोपी आतंकियों ने 10 दिसंबर 2024 को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब को निशाना बनाया था.

जांच में यह भी पाया गया कि यह आतंकी नेटवर्क न केवल बम और हथियारों की तस्करी में लिप्त है, बल्कि आम लोगों में भय पैदा करने और भारत की संप्रभुता, अखंडता और आर्थिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम [UA(P) Act] के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital