पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में हो रही मूसलाधार भारी से मिलेनियम सिटी गुरुग्राम त्राहिमाम कर रहा है. गुरुग्राम के कई वीवीआईपी इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है. जिसके चलते दिल्ली-गुड़गांव-जयपुर हाईवे पर भारी जाम लग गया है. अब इसका इफेक्ट भी दिखने लगा है. गुरुग्राम में कॉर्पोरेट कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है. वहीं प्रशासन ने स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चलाने के निर्देश दिये हैं.
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी कर सभी कॉर्पोरेट और निजी कार्यालयों से अपील की है कि वे कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें. ताकि इस बारिश और जलजमाव से होने वाली असुविधा और जोखिम को कम किया जा सके.
🌧️ बरसात को लेकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण एडवाइजरी 🌧️
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
➡️सभी कॉर्पोरेट व निजी कार्यालयों से अनुरोध है कि कर्मचारियों… pic.twitter.com/Qj89mbsB9f
— DC Gurugram (@DC_Gurugram) September 1, 2025
स्कूलों को ऑनलाइन संचालित करें
जिला प्रशासन ने मौसम को देखते हुए लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है. लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर निकलने और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है. वहीं जिले के सभी स्कूलों को मंगलवार को ऑफलाइन क्लास संचालित करने से मना किया गया है. उन्हें निर्देश दिया है कि वे सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलाई जाएं. ताकि किसी प्रकार की सुरक्षा संबंधी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े.
गुरुग्राम के कई इलाके जलमग्न
गुरुग्राम में भारी बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हैं. जिसकी वजह से सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है. यातायात बिल्कुल ठप हो गया है. द्वारका से लेकर गुरुग्राम तक सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं. ट्रैफिक इतना स्लो है कि लोगों ने आज घर पहुंचने की भी उम्मीद छोड़ दिये हैं.
डीएलएफ सिटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त
गुरुग्राम के दिल कहे जाने वाले डीएलएफ सिटी में भारी जलजमाव हुआ है. सड़कें पानी से लबालब हैं. जिसकी वजह से इलाके में रहने वाले लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश ने इस परेशानी को और बढ़ा दिया है. जिससे यातायात बिल्कुल ठप सा हो गया है. द्वारका से लेकर गुड़गांव तक गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं और ट्रैफिक बहुत ही स्लो चल रहा है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
