Bharat Express DD Free Dish

ग्वालियर में भीषण हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही चार लोगों की मौत

Gwalior Accident: ग्वालियर के भिंड रोड हाईवे पर घने कोहरे में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पढ़ें पूरी खबर..

Gwalior Road Accident: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सुबह घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया. बता दें कि भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ हए और मौके पर ही सभी सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं और सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. घटना के बाद ट्रक चलात मौके से फरार हो गया.

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, अभी तक हादसे का मुख्य कारण कोहरे को बताया जा रहा है. इस समय पूरा उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक शीतलहर और कोहरे ने अपना कहर बरपाया हुआ है. बता दें कि भिंड रोड हाइवे पर रात से ही धुंध की चादर पड़ी थी. स्थानीय लोगों ने भी हादसे का कारण धुंध और ट्रक की अत्यधिक गति को बताया है. यह घटना सुबह करीब 9 बजे महाराजपुरा इलाके में बरेठा टोल प्लाजा के पास घटित हुई.

कार का बन गया हलवा

इस भीषण हादसे में दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हुई. जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए. ट्रक का कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं हादसा इतना खतरनाक था कि एक युवक का शव कार के इंजन में ही फंस गया. काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला जा सका. जबकि इस हादसे के बाद यहां घंटों लंबा जाम भी लग गया.

ये भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा पर कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 31 मार्च तक BSF को जमीन सौंपे राज्य सरकार

मृतकों में यह शामिल

इस भीषण हादसे में जान गंवाने वालों में तीन की पहचान हो गई है. मृतकों में ज्योति यादव पत्नी हरि सिंह यादव यादव मोहल्ला गोरमी, राहुल शर्मा पुत्र किशन दत्त शर्मा ग्राम मोरोली थाना मेहगांव और राजू प्रजापति निवासी भिंड हैं जबकि एक बॉडी अभी भी अज्ञात है. मृतकों में से राहुल बीएससी कृषि का छात्र था. वह गालियां स्थित कृषि महाविद्यालय का छात्र था. शुक्रवार को उसकी परीक्षा थी और इसी दौरान हादसे में मौत हो गई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read