Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बुलंदशहर में ‘हर्ष फायरिंग’ से मातम में बदलीं खुशियां, गोली लगने से एक की मौत

Bulandshahr: पुलिस द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जिस हथियार से घटना को अंजाम दिया गया, उसे बरामद कर लिया गया है और सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

firing

सांकेतिक तस्वीर

Bulandshahr: बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र में सगाई समारोह में हुई ‘हर्ष फायरिंग’ से उस समय शोक की लहर फैल गई जब इससे एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने सोमवार को इस मामले की जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना इलाके में रविवार को दीपक नाम के युवक का सगाई समारोह चल रहा था कार्यक्रम के दौरान दीपक के भाई विशाल नें गोली चला दी जिसमें दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई. अचानक हुई इस घटना से समारोह में भगदड़ मच गई.

आरोपी पुलिस हिरासत में

सगाई समारोह में हुई ‘हर्ष फायरिंग’ से मृत युवक की शिनाख्त बीबीनगर निवासी शरद शर्मा (24) के रूप में हुई जबकि घायल हुए खैर निवासी राजकुमार का इलाज जल रहा है. स्याना की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वंदना शर्मा ने इस मामले में बताया कि घटना रविवार की शाम को हुई और आरोपी पुलिस हिरासत में है.

उन्होंने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जिस हथियार से घटना को अंजाम दिया गया, उसे बरामद कर लिया गया है और सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. सीओ वंदना शर्मा ने ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी बीबीनगर ने बताया कि बंदूक लाइसेंसी है अथवा नहीं इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar: पिटाई से युवक की मौत के बाद आगजनी और तोड़फोड़, इलाके में तनाव के बाद धारा 144 लागू

ऐसे हुई घटना

इस समारोह मे उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक साथ दो गोली लोड कर जैसे ही युवक ने बंदूक ऊपर कर फायरिंग करनी चाही तभी गोली चल गई. इसमें से एक गोली शरद कुमार (20) के सिर में जा लगी. इससे वह तुरंत लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गया जबकि बंदूक की दूसरी गोली दीपक के दोस्त राजकुमार के कंधे को चीरते हुए निकल गई.

राजकुमार को घायलावस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां उसने खून से लथपथ कपड़े भी बदले. पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. वहीं शरद कुमार को केशोपुर सठला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital