Bharat Express DD Free Dish

गंगा एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! 3-4 बार पलटी तेज रफ्तार थार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

Hapur Ganga Expressway: हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई, हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Hapur Ganga Expressway- bharat express

Hapur Ganga Expressway- bharat express

Edited by Swati Pandey

Hapur Ganga Expressway: हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. तेज रफ्तार थार अचानक अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन करीब तीन से चार बार पलटते हुए सड़क पर जा गिरा. दुर्घटना में थार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया.

बदायूं से दिल्ली जा रहे थे सभी लोग

बताया जा रहा है कि सभी लोग बदायूं के रहने वाले थे और थार में सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे. गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन की रफ्तार काफी तेज थी. इसी दौरान अचानक थार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय किशोर को तत्काल सीएचसी सिंभावली पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

चार मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बदायूं निवासी जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि के रूप में हुई है. हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का नया ‘कनेक्ट सेंटर’ मॉडल: वॉर रूम अब सालभर करेगा काम, बूथ से दिल्ली तक होगी संगठन की निगरानी

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा

दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें तेज रफ्तार थार अचानक अनियंत्रित होकर पलटती हुई दिखाई दे रही है. पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read