Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Hapur News: हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में बड़ा एक्शन, ASP समेत तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला

Hapur Lathicharge: हापुड़ बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि, ‘इस मामले को लेकर विरोध जारी रहेगा. हमने आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को एक बैठक बुलाई है. बैठक के बाद ही आगे की रणनीति को लेकर फैसला होगा.

हापुड़ लाठीचार्ज (फाइल फोटो)

Hapur Lathicharge: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बीते दिनों महिला के साथ ही पुरुष अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रदेश भर के अधिवक्ताओं द्वारा जारी हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को यूपी पुलिस ने जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) समेत तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया. फिलहाल पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं ने हड़ताल वापस ले ली, लेकिन हापुड़ के अधिवक्‍ता अभी भी काम पर नहीं लौटे हैं और विरोध प्रदर्शन जारी है.

बता दें कि, 29 अगस्त को हापुड़ के वकीलों पर स्थानीय पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. इस मामले में अधिवक्ताओं का कहना था कि, बिना किसी कारण ही उनके ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जिसके बाद 30 अगस्त से प्रदेश भर के वकील लगातार हड़ताल पर हैं और मांगे पूरी न होने की दशा में प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन भी किया. इस प्रदर्शन में लखनऊ के साथ ही प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में हिस्सा लिया और पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. वकीलों की हड़ताल से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में भी न्यायिक कार्य कई दिनों तक बंद रहा. वहीं, राज्य की विभिन्न जिला अदालतों में लगातार पिछले 16 दिनों से कामकाज प्रभावित हो रहा है. तो वहीं यूपी के अधिवक्ताओं की शीर्ष संस्था राज्य विधिक परिषद और राज्य के मुख्य सचिव के बीच गुरुवार की रात को सफल वार्ता हुई थी. इसी के बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की गयी है और इसके अगले ही दिन पुलिस मुख्‍यालय से हापुड़ के अधिकारियों को हटाने की कार्रवाई की गयी है. वहीं इस सम्बंध में हापुड़ बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि, ”इस मामले को लेकर विरोध जारी रहेगा. हमने आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को एक बैठक बुलाई है. बैठक के बाद ही आगे की रणनीति को लेकर फैसला होगा.”

ये भी पढ़ें- MP Elections: BJP के 35 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर सहमति! जानिए प्रत्याशियों की घोषणा में कांग्रेस क्यों साबित हो रही है फिसड्डी

अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) नीरा रावत ने इस सम्बंध में आदेश जारी किया है कि, हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश चंद्र मिश्र को एएसपी (देहात) के पद पर बरेली भेजा गया है, तो वहीं बरेली के एएसपी (देहात) राजकुमार को हापुड़ का एएसपी बनाया गया है. हापुड़ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक कुमार सिसोदिया को इसी पद पर सहारनपुर भेजा गया है और सहारनपुर के जीतेन्‍द्र कुमार शर्मा को हापुड़ का डीएसपी बनाया गया है. हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी दी कि, “एएसपी मुकेश चंद्र वर्मा, डीएसपी अशोक कुमार सिसोदिया और हापुड़ नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र प्रकाश सिंह को जिले से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital