Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लोक कलाओं को रोजगार और वैश्विक पहचान से जोड़ने की जरूरत: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

Haribhau Bagde in Goa: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने देश की पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि लुप्त होती दृश्य एवं प्रदर्शन कलाओं को बचाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए.

Haribhau Bagde in Goa

Haribhau Bagde in Goa

Haribhau Bagde in Goa: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने देश की पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि लुप्त होती दृश्य एवं प्रदर्शन कलाओं को बचाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और गुजरात की लोक कलाओं का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण किया जाए और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए, ताकि लोक कलाकारों को प्रोत्साहन मिल सके.

गोवा में आयोजित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की शासी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल बागड़े ने कहा कि क्षेत्रीय और लोक कलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि भारतीय लोक कलाओं को आधुनिक परिधानों, गृह सज्जा और वैश्विक कला बाजार से जोड़कर कलाकारों की आय बढ़ाई जा सकती है.

गोवा में मौजूद रहे हरिभाऊ बागड़े

बैठक में गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू भी उपस्थित रहे. इस दौरान हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि लोक कलाएं आधुनिक कला की मूल आधार हैं और इन्हें संरक्षित रखना समाज की साझा जिम्मेदारी है.

कलाकारों को उपलब्ध करायें मंच

उन्होंने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित न रहकर कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने, उनके लिए विपणन के अवसर बढ़ाने तथा कला के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें- जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, कौन थे वो 5 जवान जो हुए शहीद?

बैठक में यह जानकारी दी गई कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र ने 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 के बीच कुल 114 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिनसे 5961 कलाकारों को लाभ मिला. साथ ही शिल्पग्राम में लोगों की बढ़ती रुचि का भी उल्लेख किया गया. अधिकारियों ने बताया कि वहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में हर साल करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital