हरिद्वार.
हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi) के पास भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, और कई घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है. डीएम और एसपी के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
भीड़ बढ़ने से Mansa Devi मंदिर में मची भगदड़
मिली जानकारी के अनुसार, ये भगदड़ मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों पर अचानक से मच गई, जिससे हादसा हो गया. हादसे में छह लोगों की मौत के अलावा कई श्रद्धालुओं के जख्मी होने की भी खबर है.
मंदिर में भगदड़ की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने की कोशिश की. कुछ लोगों की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मनसा देवी मंदिर में भी मेडिकल टीमें पहुंची हैं, जो चोटिल श्रद्धालुओं की मदद कर रही हैं.
यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए जहन्नुम बना PAKISTAN, एक और महिला टिकटॉकर को जहर देकर की गई हत्या, शादी करने से कर रही थी मना
भगदड़ में छह लोगों की मौत
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने ANI को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मृत्यु हो गई. मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं.
#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: मनसा देवी मंदिर में भगदड़ के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। भगदड़ में 6 लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हैं। pic.twitter.com/GKPRubGrCu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025
Mansa Devi हादसे पर सीएम ने जताया शोक
हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा- हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

