मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
फोटो— जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला और दाएं उनके पिता.
Haryana Election 2024: हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है. आज यहां जजपा और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और जजपा गठबंधन की ओर से 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए, जिनमें दुष्यंत चौटाला उचाना से, दिग्विजय चौटाला डबवाली से चुनाव लड़ेंगे. रामेश्वर दयाल को बावल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.
जजपा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करने से पहले उसके दो बड़े नेता देवेंद्र सिंह बबली (जो मंत्री भी रहे हैं) और संजय कबलाना ने भाजपा का दामन थाम लिया. इससे दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा को बड़ा झटका लगा है. इसके अलावा जेल अधीक्षक के पद से वीआरएस लेने वाले सुनील सांगवान ने भी सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी.
विधानसभा चुनाव से पहले जजपा को बीते कुछ दिनों में अपने विधायक बचाना मुकिश्ल हो गया है. पार्टी के पास 10 विधायक थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटते-घटते काफी कम रह गई है. जींद में हाल ही में कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी.
बिप्लब कुमार देब ने देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और सुनील सांगवान का पार्टी में स्वागत करते हुए दावा किया कि हरियाणा में बड़ी जीत के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. इससे पहले जींद में भी तीन विधायक भाजपा में शामिल हुए थे.
— भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…